बारां

अंता के 16 का आज और मांगरोल के 11 सरपंचों का 3 को कार्यकाल खत्म

अन्ता क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में 29 सितम्बर को निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। वहीं मांगरोल क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में 4 अक्टूबर को सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

2 min read
Sep 28, 2025
अन्ता क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में 29 सितम्बर को निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। वहीं मांगरोल क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में 4 अक्टूबर को सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

बारां. जिले में शेष बचे 27 सरपंच भी आगामी 28 सितम्बर तथा 3 अक्टूबर को कार्यकाल समाप्ति के बाद सरपंच ग्राम पंचायतों के प्रशासक बन जाएंगे। इससे पूर्व जिले में 204 ग्राम पंचायतों के सरपंच प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हंै। कोरोनाकाल के दौरान अलग अलग चरणों में हुए हुए ग्राम पंचायतों के चुनाव के चलते भिन्न समय में कार्यकाल समाप्ति पर प्रशासक नियुक्त किए जा रहे हंै।

निर्वाचन विभाग ने 7 को जारी किए आदेश

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 7 सितम्बर को इस बाबत आदेश जारी किए गए थे। इसके तहत जिले के अन्ता क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतो का कार्यकाल 28 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। इसी तरह मांगरोल क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 3 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। अन्ता क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में 29 सितम्बर को निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। वहीं मांगरोल क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में 4 अक्टूबर को सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति आगामी ग्राम पंचायतों के चुनाव होने तक प्रस्तावित है। इस संबध में ग्रामीण पंचायतराज विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बदलेगी पंचायतों की तस्वीर

आगामी पंचायतीराज चुनावों में ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदल जाएगी। सूत्रों के अनुसार जिले की 231 ग्राम पंचायतो के परिसीमन के बाद अब 275 ग्राम पंचायतें हो जाएंगी।

कोरोना महामारी के कारण आया अंतर

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण अलग-अलग चरणों में ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। जिले में कुल 231 ग्राम पंचायतों में से 204 के प्रशासक जनवरी 2025 में नियुक्त किए गए थे। शेष 27 का कार्यकाल समाप्ति के बाद अब नियुक्त होंगे।

जल्द ही प्रशासकीय समिति भी बनेगी

प्रशासक की नियुक्ति के बाद प्रशासकीय समितियों का गठन भी किया जाएगा। इनमें वार्ड पंच ही सदस्य के रुप में कार्य करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबध में 7 सितम्बर को आदेश पत्र जारी किए थे। उसी के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इन ग्राम पंचायतों का होगा कार्यकाल पूर्ण

अन्ता की अमलसरा, बड$गांव, बालाखेड़ा, बालदड़ा, भोज्याखेड़ी, बिजोरा, चहैडिय़ा, काचरी, खजूरनाकलां, मिर्जापुर, नागदा, नियाना, पलसावा, रातडिय़ा, सोरसन तथा ठीकरिया है। मांगरोल की भटवाड़ा, बोहत, छत्रपुरा, ईश्वरपुरा, जारेला, किशनपुरा, महुआ, मालबमोरी, रायथल, शाहपुरा तथा उदपुरिया है।

Updated on:
29 Sept 2025 07:06 am
Published on:
28 Sept 2025 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर