23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran Crime: BJP कार्यकर्ता समेत जुआ खेल रहे 7 गिरफ्तार, ₹2.28 लाख जब्त, वन भूमि पर कब्जा करके बना रखा है अवैध ढाबा

Rajasthan Crime: बारां जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-27 स्थित एक ढाबे पर जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में ₹2.28 लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है।

2 min read
Google source verification
Baran Crime

बारां में जुआ खेलते पकड़े आरोपियों की फोटो: पत्रिका

BJP Worker Ummaid Singh Arrested: राजस्थान में डीएसटी टीम बारां की सूचना पर गुरुवार देर रात भंवरगढ़ पुलिस ने रामपुरिया गांव में एनएच-27 स्थित एक भाजपा कार्यकर्ता के ढाबे पर छापा मारा। यहां ढाबे के बगल में जुआ चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाबा मालिक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उम्मेद सिंह उर्फ टीटू जाट समेत सात जनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ताश के पत्ते और 2 लाख 28 हजार 970 रुपए की नकदी बरामद की जिसे जब्त कर लिया।

लंबे समय से अवैध गतिविधियों में था शामिल

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियों में शामिल थे और ढाबे के आसपास जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में टीटू जाट के अलावा हेमराज, बबलू, रामराज, कैलाश चंद, रामरतन और अरविंद शामिल हैं। सभी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

टीटू जाट पींजना ग्राम पंचायत का प्रशासक भी है और भाजपा के किशनगंज मंडल स्तरीय कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भागीदारी रहती है। थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई।

पुलिस की छापेमारी में ये भी सामने आया कि ढाबे के पास लंबे समय से जुए की गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी सूचना लगातार मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकदी के अलावा अन्य सामग्री भी जब्त की।

वन भूमि पर है अवैध ढाबा

ढाबा भी वन भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह ढाबा वर्षों पहले वन भूमि पर कब्जा करके तैयार किया गया था। पूर्व में इस अतिक्रमण को हटाने की कोशिश की गई लेकिन आरोपी ने कोर्ट से स्टे ले लिया। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए और नोटिस भी जारी हु लेकिन हर बार कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेकर कार्रवाई रोक दी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को सजा दी जाएगी।