बारां

Baran Trading App Scam: ₹92.75 लाख की ठगी करने वाले आरोपी MP से गिरफ्तार, दुबई-मुंबई भेजते थे पैसा

Cyber Crime: बारां में ट्रेडिंग एप के जरिए मुनाफे का लालच देकर ₹92.75 लाख की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Apr 07, 2026

Baran Cyber Police Busted Trading App Scam: ट्रेडिंग एप के माध्यम से मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर निवेश का लालच देकर पीड़ित से करीब ₹92.75 लाख रुपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: प्रेमजाल में फंसाकर नशा बिकवाती थी महिला होमगार्ड, 150 ग्राम MD और 2KG गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

ट्रेडिंग एप के जरिए हुआ ठगी का खेल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि प्रताप चौक निवासी विष्णु गालव (47) को एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। महिला ने खुद को एक आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर बताया और ट्रेडिंग एप में निवेश करने का लालच दिया। महिला ने शुरुआत में लाभ दिखाकर पीड़ित को विश्वास में ले लिया।

इसके बाद आरोपी ने विदेशी मुद्रा विनिमय शुल्क और ट्रेडिंग शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से पैसे ट्रांसफर करवाए। इस तरह आरोपियों ने सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच करीब ₹92.75 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में मार्च माह में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फर्जी खाते और सिम के जरिए किया पैसों का इस्तेमाल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी संस्था के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। खाते से जुड़ी पासबुक, सिम और एटीएम कार्ड आरोपियों के कब्जे में ही रहते थे। इसी माध्यम से ठगी की राशि का उपयोग किया जाता था। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि ठगी की रकम दुबई और मुंबई तक भेजी जाती थी।

2 आरोपी MP से गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास तिवारी (29) निवासी नदी पार जिला कटनी, मध्यप्रदेश और मोहम्म्मद जिशान (25) निवासी नसीराबाद हनुमान मंदिर, सतना मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे अनुसंधान जारी है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर की बेंगलूरु में पीट-पीटकर हत्या, होटल में खाना खाने के दौरान हमला

Updated on:
07 Apr 2026 12:01 pm
Published on:
07 Apr 2026 09:58 am
Also Read
View All