
हिस्ट्रीशीटर दलाराम पटेल (पत्रिका फोटो)
History-sheeter Dalaram Patel Murder: रोहट (पाली): जैतपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर की शुक्रवार रात को बेंगलूरु में सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बलदेव रोड पर उस समय हुई, जब दिवान्दी निवासी 27 वर्षीय दलाराम पटेल अपने चार-पांच साथियों के साथ होटल में खाना खा रहा था।
इसी दौरान कार में सवार पांच युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने खुटाणी और सामुजा के युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर वरथूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भाई अशोक पटेल सहित परिजन बेंगलूरु के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि वहां रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
जैतपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर दलाराम पटेल पर अवैध हथियार, मारपीट और चोरी सहित 15 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक ट्रैक्टर चोरी मामले में वांछित भी चल रहा था।
पाली शहर के नवलखा रोड पर कुछ युवकों ने पूर्व पार्षद के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को पाली के बांगड़ अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नवलखा मार्ग पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें पूर्व पार्षद के बेटे पाली शहर के घोसीवाडा स्थित सिंधियों का वास निवासी इम्तियाज (23) पुत्र फकीर मोहम्मद सिंधी मुसलमान को चाकू मार दिया। हमले में इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंची।
चिकित्सक ने घायल युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। रामदेव रोड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैतान सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
Updated on:
05 Apr 2026 09:34 am
Published on:
05 Apr 2026 09:34 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
