22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali Accident: कार-कैंपर बोलेरो में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, टक्कर में 7 घायलों में से 5 की हालत गंभीर

पाली। शिवपुरा थाना क्षेत्र में कार और कैंपर बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध महिला सहित सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों का बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में इलाज जारी है, जबकि दो को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल भेजा गया।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Nikhil Parmar

May 22, 2026

Pali Accident

घटनास्थल पर दोनों कारें और एम्बुलेंस में मरीज

पाली। जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में मारवाड़ जंक्शन-जाडन मार्ग स्थित खारड़ी के निकट शुक्रवार को कार और कैंपर बोलेरो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक वृद्ध महिला सहित सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल महिला सहित पांच लोगों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रॉमा सेंटर में भर्ती इन पांचों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घायलों में एक वृद्ध महिला भी शामिल है। चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों को मारवाड़ जंक्शन के राजकीय अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन भेजे गए घायल रेलवे कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार घायल खारड़ी, जाडन और आसपास के गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि घायलों की विस्तृत पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही शिवपुरा थाना पुलिस और सोजत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

हाल के दिनों में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे

पाली और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में लगातार सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। 14 मई को भी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। रेवदर क्षेत्र में राजगढ़ के निकट नेशनल हाईवे पर असावा मोड़ के पास गैस टैंकर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में जयंतीलाल, उनके तीन वर्षीय बेटे रवि कुमार और बाद में इलाज के दौरान सात माह के मासूम आकाश ने दम तोड़ दिया था, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई थी। उस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया था।