3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: शारीरिक संबंध बनाया और जाते समय गहने भी ले भागा दरिंदा, मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, पीड़िता ने लगाए आरोप

Rajasthan Crime News: मजदूरी का झांसा देकर आरोपी 23 वर्षीय महिला को ले गया और 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मारपीट कर गहने लूटे और मोबाइल तोड़ दिया। मौका मिलते ही पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Crime Man Rapes Woman Steals Jewellery Lures Her with Job Promise and Takes Her to Haridwar

मजदूरी के बहाने महिला से बलात्कार (पत्रिका सांकेतिक तस्वीर)

Sri Ganganagar Crime: अबोहर-श्रीगंगानगर: थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय विवाहित महिला को काम दिलाने के बहाने ले जाकर बंधक बनाने और उसके साथ बलात्कार करने का संगीन आरोप लगा है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह और उसका पति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीते 23 मार्च को आरोपी मंगल सिंह महिला के पास आया और उसे अच्छी मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी ने महिला का मोबाइल छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

बंधक बनाकर राजस्थान के विभिन्न शहरों में घुमाया

पीड़िता का आरोप है कि मंगल सिंह उसे करीब 10 दिनों तक बंधक बनाकर राजस्थान के श्रीगंगानगर, जयपुर और बीकानेर के अलावा हरिद्वार ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बार-बार मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

अंत में, आरोपी उसे श्रीगंगानगर के 2 जीबी क्षेत्र में स्थित अपने एक परिचित के घर छोड़ गया। फरार होने से पहले आरोपी ने पीड़िता के सोने के गहने लूट लिए और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के लापता होने की शिकायत उन्होंने 24 मार्च को ही संबंधित थाने में दे दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस सक्रिय होती, तो पीड़िता को इस भयावह प्रताड़ना से बचाया जा सकता था।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता ने किसी तरह एक व्यक्ति का फोन मांगकर अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे वापस अबोहर लेकर आए और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मंगल सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग