30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

Bhilwara Video Case: भीलवाड़ा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खुद का अश्लील वीडियो वायरल कर पति से 10 लाख रुपए की मांग की। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Wife Viral Video Plot in Bhilwara Husband Blackmailed for 10 Lakh Cyber Probe Exposes Conspiracy

Bhilwara Wife Obscene Video Case (Patrika File Photo)

Bhilwara Wife Obscene Video Case: भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को हनीट्रैप के जाल में फंसाने और उससे 10 लाख रुपए ऐंठने की खतरनाक साजिश रची।

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सारा दोष पति पर मढ़ते हुए उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस की साइबर जांच और सोशल मीडिया चैटिंग ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

विवादों से भरी रही दो साल की शादी

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पति की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों से ही घर में कलह का माहौल था। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कभी भी ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर अपने पीहर (मायके) चली जाती थी।

पति ने उसे खुश रखने के लिए अपनी क्षमता से बाहर जाकर नया मकान बनवाया और लाखों के जेवर भी दिलवाए, लेकिन पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। जांच में सामने आया कि शादी के बाद भी महिला का एक अन्य युवक (प्रेमी) के साथ प्रेम प्रसंग जारी था।

साजिश: खुद का वीडियो और फर्जी अकाउंट

घटनाक्रम 20 मार्च 2026 को तब बदला, जब एक अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट से महिला का बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो सार्वजनिक हो गया। वीडियो वायरल होते ही महिला और उसके साथियों ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो उसके पति ने बनाया है और उसी ने इसे वायरल कर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

10 लाख की डिमांड और ब्लैकमेलिंग

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, पत्नी और उसके प्रेमी ने असली खेल शुरू किया। उन्होंने पीड़ित पति पर दबाव बनाना शुरू किया कि यदि वह जेल जाने और बदनामी से बचना चाहता है, तो उसे 10 लाख रुपए देने होंगे। पैसे न देने की सूरत में उसे बलात्कार, दहेज उत्पीड़न और आईटी एक्ट के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।

चैटिंग ने खोला राज: प्रेमी भी था निशाने पर

जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने जब महिला और उसके संदिग्ध प्रेमी की सोशल मीडिया चैटिंग खंगाली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। जांच में पता चला कि वीडियो वायरल करने के लिए जिस फर्जी आईडी का इस्तेमाल हुआ, उसका सिम कार्ड प्रेमी ने उपलब्ध कराया था।

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि महिला न केवल अपने पति को लूट रही थी, बल्कि वह अपने प्रेमी को भी इसी मामले में उलझाकर उससे पैसे वसूलने की योजना बना रही थी।

पुलिस की कार्रवाई

भीलवाड़ा पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आपराधिक साजिश (120B), ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य संभावित चेहरों की पहचान कर रही है।