14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: शक की आग में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान, कोख में पल रहे मासूम ने भी तोड़ा दम

भीलवाड़ा जिले में चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बीलिया के निकट ब्रह्म कॉलोनी में एक सनकी पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि न केवल उसकी जान चली गई, बल्कि दुनिया में आने से पहले ही एक मासूम की सांसें कोख में ही थम गईं।

2 min read
Google source verification
Bhilwara Pregnant woman beaten to death

फोटो पत्रिका नेटवर्क

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रिश्तों के कत्ल और मानवीय क्रूरता की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बीलिया के निकट ब्रह्म कॉलोनी में एक सनकी पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि न केवल उसकी जान चली गई, बल्कि दुनिया में आने से पहले ही एक मासूम की सांसें कोख में ही थम गईं।

घटना की सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

चरित्र पर शक और हैवानियत का तांडव

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी गोपीसिंह राजपूत, जो यहां फैक्ट्री में मजदूरी करता था, अपनी पत्नी रोली (35) के चरित्र पर संदेह करता था। बुधवार रातइसी शक के चलते वह हैवानियत पर उतर आया और अपनी पत्नी पर टूट पड़ा। उसने रोली को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और तब तक मारता रहा, जब तक वह अधमरी नहीं हो गई। उसकी यह क्रूर हरकत लंबे समय तक जारी रही, जिससे घर का माहौल चीख-पुकार से भर गया।

एक साथ दो जिंदगियों का अंत

इस खूनी खेल के दौरान रोली दर्द से चीखती रही और अपने गर्भ में पल रहे शिशु का वास्ता देती रही, लेकिन पत्थर दिल पति को दया नहीं आई। अत्यधिक मारपीट और प्रताड़ना के कारण मारपीट के दौरान ही रोली का गर्भपात हो गया। बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोली को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक साथ दो जिंदगियां खत्म कर दीं और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। रोली के चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी सुनील बेडा ने बताया कि मृतका के परिजन के आने के बाद ही शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी गोपीसिंह को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सके।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग