
लड़की ने दुकानदार को घोंपा चाकू (फोटो- पत्रिका)
Drug Addicted Girl in Sirohi: शिवगंज (सिरोही): बडगांव पंचायत स्थित काम्बेश्वर कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब शराब के नशे में धुत एक लड़की ने न केवल जमकर हंगामा किया, बल्कि एक निर्दोष दुकानदार पर जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया।
लड़की की इस उग्रता को देखकर आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। एक लड़की मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम्बेश्वर कॉलोनी की एक किराने की दुकान पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़की की स्थिति सामान्य नहीं थी और वह अत्यधिक नशे की हालत में थी। दुकान पर पहुंचते ही उसने बिना किसी ठोस कारण के दुकानदार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
दुकानदार ने जब उसे शांत होने और वहां से जाने को कहा, तो लड़की आक्रोशित हो उठी। आवेश में आकर उसने अपने पास छिपाकर रखा सब्जी काटने वाला चाकू निकाला और अचानक दुकानदार पर वार कर दिया। इस हमले में दुकानदार घायल हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों और महिलाओं ने दिखाया साहस
अचानक हुए इस हमले से बाजार में हड़कंप मच गया। लड़की की आक्रामकता को देखते हुए एक बार तो लोग पीछे हट गए, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद साहसी महिलाओं और स्थानीय युवकों ने घेराबंदी की।
काफी मशक्कत के बाद लोगों ने लड़की के हाथ से चाकू छीना और उसे काबू में किया। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष देखा गया।
घटना की सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लड़की को भीड़ से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तुरंत घायल दुकानदार को उपचार के लिए भिजवाया और लड़की को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के नशे में होने की पुष्टि की बात सामने आई है।
थानाधिकारी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने और दुकानदार पर हमला करने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि लड़की के पास चाकू कहां से आया और इस हंगामे के पीछे का असली कारण क्या था।
Published on:
28 Mar 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
