
केलवाड़ा. पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों से पांच बाइक जब्त की है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी व राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, रिछपाल मीना सीओ शाहाबाद के सुपरविजन एवं मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी मानङ्क्षसह मीणा ने बताया कि रामस्वरुप ओझा ने उसकी मोटरसाइकिल को चोरी किए जाने की रिपोर्ट लिखाई थी। मामला दर्ज कर जांच की गई। आरोपी आकाश जोशी को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाने एव थाना इलाके से अन्य चार मोटरसाइकिल की भी चोरी करना कबूल किय। इस पर आरोपी की निशानदेही पर रामस्वरुप की एक, 2 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई। अन्य चुराई हुई 2 मोटरसाइकिलों को चन्द्रशेखर पटवा निवासी केलवाडा, धीरेन्द्र वाजपेयी निवासी केलवाड़ा थाना केलवाडा को बेचे जाने का पता चला। इस पर चन्द्रशेखर पटवा, धीरेन्द्र वाजपेयी को डिटेन कर पूछताछ की गई। उन्होंने आकाश जोशी से चोरी की पृथक एक-एक मोटरसाइकिल लेना स्वीकार किया। इस तरह से तीन लोगों से कुल 5 बाइक बरामद की गई। आकाश जोशी पुत्र रमेशचन्द से 3 मोटरसाइकिल, चन्द्रशेखर पुत्र बनवारी से 1 मोटरसाइकिल, धीरेन्द्र वाजपेयी पुत्र महेन्द्र से 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी आकाश को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरा मेघराज सिह हैड कांस्टेबल, मनोज, श्रवणराम विश्नोई, महेन्द्र, नरेश कांस्टेबल मौजूद रहे।