बारां

8 लाख कैश, 80 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी पर किया हाथ साफ

चाक-चौबंद सुरक्षा के बाद भी एनटीपीसी परिसर स्थित दो सरकारी आवासों में अज्ञात चोरों ने करीब 8 लाख की नगदी सहित करीब 80 तोला सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए।
2 min read
Sep 18, 2025
चाक-चौबंद सुरक्षा के बाद भी एनटीपीसी परिसर स्थित दो सरकारी आवासों में अज्ञात चोरों ने करीब 8 लाख की नगदी सहित करीब 80 तोला सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए।
चाक-चौबंद सुरक्षा के बाद भी एनटीपीसी परिसर स्थित दो सरकारी आवासों में अज्ञात चोरों ने करीब 8 लाख की नगदी सहित करीब 80 तोला सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए।

एनटीपीसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, एक करोड़ का सोना चोरी

अंता. चाक-चौबंद सुरक्षा के बाद भी एनटीपीसी परिसर स्थित दो सरकारी आवासों में अज्ञात चोरों ने करीब 8 लाख की नगदी सहित करीब 80 तोला सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए। दोनों ही कर्मचारी शहर से बाहर गए हुए होने से घर सूने थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। पीडि़त कीरण कुंज एनटीपीसी कॉलोनी के क्वाटर बी-13 निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर नाथूलाल ने बताया कि वह परिवार समेत 8 सितंबर को कोटा गए थे। पड़ौसी से मिली सूचना पर बुधवार को घर पहुंचा तो मैन गेट का लॉक, दरवाजा टूटा मिला। अन्दर कमरे में सामान अस्त-व्यस्त मिले।

यह हुआ चोरी

आलमारी से सोने के हार तीन सेट वजन करीब 130 ग्राम, एक रानी हार वजन 60 ग्राम, एक मंगलसूत्र 40 ग्राम, तीन जोड़ी झुमकी 40 ग्राम, 12 सोने की चुड़ी 165 ग्राम, तीन अंगूठी 13 ग्राम, तीन टीकले 15 ग्राम, दो नथ 09 ग्राम, दो चैन 45 ग्राम, सोने के सिक्के 10-10 ग्राम के तीन, एक 20 ग्राम, एक 2 ग्राम का है। एक जोड़ी गुट्टिया 10 ग्राम, एक जोड़ी टोप्स 05 ग्राम तथा चांदी के पायजेब तीन जोडी 700 ग्राम, 40 सिक्के 400 ग्राम, तीन जोड़ी तोडिय़ा 200 ग्राम तथा नगदी 3 लाख रूपए की राशि चोरी हो गए। इसी रात पेन्शनर राजेन्द्र कुमार वर्मा के क्वार्टर बी-15 में कोई नहीं होने से रात को पीछे का दरवाजा तोडकऱ आलमारी व डबल बैड़ दीवान में रखे सोने चांदी के आभुषण, सिक्के व नगदी चुरा ले गए। यहां से सोने के 04 सिक्के, आठ चुड़ी, आठ अंगुठी, तीन हार, बच्चों के नजरे, गुटिया दो नग, दो नग झेले, दो चैन, चार टिकले कुल वजन करीब 300 ग्राम सोना व चांदी तीन जोड़ी पायजेब, चार जोड़ी तोडिय़ा, चांदी की दो ईट्टें, चांदी की चूडिय़ा वजन करीब 3 किलो 500 ग्राम व नगदी करीबन 5 लाख रूपए व कोटा स्थित मकान व प्लाट के असल कागजात, एफड़ी कागजात चोरी हो गए।

चोरी का प्रकरण दर्जकर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वॉयड व एमओबी टीम ने निरीक्षण कर ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट समेत साक्ष्य जुटाए है। इसके अलावा और भी तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास है।

राजेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

हमारी ओर से भी इंटरनल जांच जारी है। जैसे ही कोई सूचना मिलती है पुलिस को सूचित किया जाएगा।

दिलेर, एजीएम, मानव संसाधन एनटीपीसी अंता

Published on:
18 Sept 2025 01:09 pm