20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, अहमदाबाद के 5 लोग गंभीर घायल, धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

Baran Road Accident: नेशनल हाईवे-27 पर ऊनी पहाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Baran Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

बारां। केलवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊनी पहाड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे 27 पर पेट्रोल पम्प के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी ओर सर्विस रोड पर जा पहुंची। हादसे के दौरान कार का इंजन और टायर अलग हो गए। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोग में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह वीडियो भी देखें

अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का इंजन भी गाड़ी से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों की सूचना पर तुरंत मौके पर एम्बुलेंस पहुंची। सभी 5 घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय केलवाड़ा जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। कार में सवार जहीर अंसारी ने बताया कि सभी गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं।

यूपी से अहमदाबाद जा रहे थे

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तर प्रदेश के प्रेमनगर से गुजरात अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार में सवार मुश्ताक उम्र 38 वर्ष, अब्दुल कुद्दूश उम्र 53, मुस्तफा उम्र 60 वर्ष, हनीफ उम्र 65 वर्ष, सुहल उम्र 32 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात थे। कार चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और बड़ा हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तथा तत्परता दिखाते हुए पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई।

बता दें कि बीते दिनों बारां जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर तेजाजी के थानक के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में पति को कोटा रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि बारां की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक दंपती आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।