बारां

शराब पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा, सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या

किशनगंज. थाना क्षेत्र के इकलेरा सागर डांडा पर बुधवार रात्रि को शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर एक युवक ने सिर व गर्दन पर पत्थर से वार कर कस्बा निवासी एक अधेड़ की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2020, 9:32 PM IST
शराब पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा, सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या
शराब पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा, सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या

किशनगंज. थाना क्षेत्र के इकलेरा सागर डांडा पर बुधवार रात्रि को शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर एक युवक ने सिर व गर्दन पर पत्थर से वार कर कस्बा निवासी एक अधेड़ की हत्या कर दी। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा व सीआई राजेंद्र मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए। किशनगंज थानाप्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि किशनगंज कस्बा निवासी छगनलाल कोली इकलेरा सागर डांडा पर रहकर कारीगरी का काम कर रहा था। बुधवार रात्रि को शिवकरण सहरिया व छगनलाल कोली बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान झगड़ा होने पर शिवकरण सहरिया ने छगनलाल की गर्दन व सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव सुपूर्द
बारां. शहर के झालावाड़ रोड मेगा हाई-वे पुलिया के समीप दो दिन पहले बाइक फिसलने से मृत यूपी निवासी एक जने का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली पर तैनात हैड कांस्टेबल बलराम ने बताया कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी सर्वेश सिंह धाकड़ बाइक फिसलने से घायल हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस की सूचना पर दो दिन बाद गुरुवार सुबह उतरप्रदेश से परिजन यहां पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: