बारां

पश्चिमी विक्षोभ का असर घटा तो ठंडी हवाओं ने आ घेरा, कई इलाकों में पारा 5.2 डिग्री पहुंचा

शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, वही अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री पर बना रहा। शुक्रवार को सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक तापमान 6 डिग्री से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान रविवार तक बना रहेगा।

2 min read
Dec 26, 2025
source patrika photo

दो दिन से चल रही शीतलहर, कोहरे के बाद अब सर्दी का प्रकोप

बारां. जिले के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। चार दिन पहले तक मामूली ठंडक का असर जारी था। इसके बाद दो दिन तक जिले को घने कोहरे की चादर ने घेरा रहा। इसके बाद दो दिन से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवा फिर से मैदानी इलाकों तक पहुंचने लगी हैं। ऐसे में सर्दी का असर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें मानो बर्फ की तरह ठहरी नजर आई। सुबह-शाम सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रही। सर्द हवाओं के असर से कल दिन के अधिकतम तापमान में भी कई स्थानों पर गिरावट हुई। इसके अलावा आसमान साफ रहा, इससे दिन में तेज धूप रही। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा। हवा की रफ्तार 17 किमी प्रतिघंटा मापी गई।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2 दिन राज्य में सर्द हवा का असर रहेगा, इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इससे दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात के तापमान में ठंडक बनी रहेगी। अगले 3 दिनों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है, इससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होगी। इसके साथ ही आगामी 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

सुहाने लगी धूप

बारां. शहर समेत जिले भर में दो तीन दिनो से सर्दी का जोर बढ़ गया है। इसके चलते लोगंो को दिन में भी गर्म वस्त्रों का उपयोग करना पड़ रहा है। दिन में घरों व दफ्तरो में अन्दर सर्दी लगने के कारण लोग अधिकतर घरों की छतों पर या धूप में रहने का जतन करते है। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, वही अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री पर बना रहा। शुक्रवार को सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक तापमान 6 डिग्री से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान रविवार तक बना रहेगा। इसके बाद सोमवार से पुन: न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी शुरु होगी जो धीरे-धीरे दस डिग्री से अधिक हो जाएगी। कृषि उपज मंडी में दोपहर को फुर्सत में गुनगुनी धूप में बैठे मुनीम व हम्माल।

Published on:
26 Dec 2025 10:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर