16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा से मर्डर की सुपारी लेकर बारां पहुंचे थे आरोपी, पुलिस गश्त से प्लानिंग नाकाम

Baran Police Action: कोटा में आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ कर बड़ी वारदात टाल दी।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Baran Police Action: कोटा में आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ कर बड़ी वारदात टाल दी। ऑपरेशन ‘शस्त्र प्रहार’ के तहत पुलिस ने फायरिंग की साजिश रच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। दोनों कोटा से ‘सुपारी’ लेकर बारां पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी योगेश चौहान की टीम रविवार रात न्यू मोटर मार्केट, शाहाबाद रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बंद दुकानों के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को डिटेन किया। तलाशी लेने पर विरेन्द्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल (18 वर्ष 6 माह), निवासी कंसुआ कोटा के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। उसके साथ मौजूद नाबालिग के कब्जे से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

फायरिंग करने के लिए पहुंचे थे बारां

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों पहले कोटा स्थित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में निरुद्ध थे। 1 फरवरी 2026 को वे सात अन्य साथियों के साथ वहां से फरार हो गए थे। फरारी के बाद उन्होंने कोटा के अनंतपुरा और बोरखेड़ा क्षेत्र में लूट की वारदातें भी की थीं। पुलिस के अनुसार अब दोनों बारां में किसी व्यक्ति पर फायरिंग करने के लिए सुपारी लेकर आए थे और मौके की तलाश में थे। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो गंभीर वारदात हो सकती थी।

कई मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विरेन्द्र सिंह और उसके साथ पकड़े गए नाबालिग के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब दस-दस प्रकरण दर्ज हैं। बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया है।

इधर वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि किशोर संप्रेषण गृह से फरार हुए 9 बाल अपचारियों में से अब तक 8 को पुलिस पकड़ चुकी है। इनमें बाबू बंडल बालिग हो चुका है, जिसे बारां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग