बारां

Good news : इंटरलॉकिंग होगी, मिलेगी कीचड़ भरी राह से राहत

पत्रिका की खबर का असर : जेसीबी को देखते ही मोहल्ले के लोगों में दौड़ी खुशी की लहर
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2022, 11:25 AM IST
Good news : इंटरलॉकिंग होगी, मिलेगी कीचड़ भरी राह से राहत
Good news : इंटरलॉकिंग होगी, मिलेगी कीचड़ भरी राह से राहत

अटरू. गायत्री नगर स्थित कॉलोनी के वार्ड 4 की गली में लोगों की नाराजगी को देखते हुए होने से राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित के बाद इंटरलॉकिंग का कार्य करने के लिए शुक्रवार से सुगबुगाहट शुरू हो गई। राजस्थान पत्रिका में 30 अप्रेल को सीसी रोड नहीं होने से गंदगी, लोगों ने जताया आक्रोश शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने इंटरलॉकिंग रोड बनाने के लिए जेसीबी मशीन से गली में ड्रेसिंग कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 की गली मैं रामकिशन गुर्जर के मकान से पवन कुमावत के मकान तक इंटरलॉकिंग बनाने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा ड्रेसिंग कर समतलीकरण किया जाएगा। उसके बाद गिट्टी सीमेंट से पीसीसी का इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। दोनों तरफ नालियों का निर्माण होगा। जिससे घरों का निकलने वाला पानी नाली में चला जाएगा। रोड पर गंदगी नहीं होगी। नगरपालिका के वार्ड 4 के गायत्री नगर निवासी चंद्र प्रकाश यादव, नरेंद्र यादव, मुस्ताक अली, सूरजमल नागर, पवन कुमावत, वाजिद अली, रामपाल सेन, रामकिशन गुर्जर ने बताया कि इस समस्या से लोग परेशान थे। इस पर सभी मोहल्ले वासियों ने विधायक मेघवाल का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से यहां के लोगों को गंदे पानी और कीचड़ की समस्या से परेशानी हो रही थी। लोगों ने कई बार प्रशासन, नगर पालिका, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब जल्द ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद घरों से निकलने वाले गंदे पानी, बारिश में कीचड़ और रास्ता जाम होने वाली समस्या से राहत मिल जाएगी।

Published on: