बारां

अन्नपूर्णा नगरी में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री-जब तक धरती पर जल और आसमान में सूर्य है, तब तक संसार में सनातन रहेगा

धर्मसभा से पहले बोले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2023, 3:50 PM IST
अन्नपूर्णा नगरी में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री-जब तक धरती पर जल और आसमान में सूर्य है, तब तक संसार में सनातन रहेगा
अन्नपूर्णा नगरी में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री-जब तक धरती पर जल और आसमान में सूर्य है, तब तक संसार में सनातन रहेगा

बारां. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को बारां में चल रहे कार्यक्रम में धर्मसभा से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तमिलनाडू के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा कि उन्होंने भारत के सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है। आगे उन्होंने कहा कि जब तक धरती पर जल और आसमान सूर्य रहेगा, तब तक सनातनी रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्टालिन जैसे लोग असुरों की प्रजाति के हैं। ऐसे अधर्मियों को जवाब नहीं देना चाहिए। वहीं उन्होंने बरेली के अनस अंसारी द्वारा किए गए धमकी भरे कमेंट्स पर जवाब देते हुए कहा कि अगर उसके हाथों ही लिखा होगा तो उसे कौन रोक सकता है। जिंदा रखना और मारना तो ईश्वर के हाथ है। हम बरेली जाएंगे और ठठरी बांध देंगे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां बारां में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को हनुमत कथा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन हनुमत कथा के साथ ही दरबार लगाया गया। इसमें उन्होंने कई लोगों की परची निकालकर लोगों की शंकाओं और समस्या का समाधान किया। इस दौरान पूरा पंडाल लोगों से खचाखच भरा रहा।

Published on: