बारां

बारां पुलिस ने नीमच से लहसुन व्यापारी को पूछताछ के लिए उठाया

धोखाधड़ी के आरोप में मंडी व्यापारी ने कराया था मुकदमा दर्ज  

less than 1 minute read
Jan 18, 2024
बारां पुलिस ने नीमच से लहसुन व्यापारी को पूछताछ के लिए उठाया

बारां/नीमच. कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में नीमच के एक मंडी व्यापारी को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी रामबिलास मीणा ने बताया कि नीमच के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज है। प्रकरण में अनुसंधान के लिए व्यापारी को गुरुवार को पूछताछ के लिए नीमच से बारां लाया गया है। पूछताछ और अनुसंधान के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम गुरुवार सुबह नीमच पहुंची। पुलिस टीम के एसआई कैलाश यादव ने बताया कि करीब दो साल पहले बारां के लहसुन व्यापारी निर्मल नागर ने कोर्ट में केस दायर किया था। जिसमें नीमच के कुछ व्यापारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप था। करीब 7 से 8 फर्मों ने मिलकर बारां निवासी निर्मल के साथ धोखाधड़ी की थी। मामले में कोर्ट ने पुलिस को पिछले दिनों आरोपियों पर 420 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी सिलसिले में पुलिस यहां पहुंची। एक लहसुन व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

7 फर्मों पर 90 लाख गबन का आरोप

पुलिस ने बताया कि नीमच मंडी की 7 फर्म से राजस्थान के बारां जिले लहसुन व्यापारी निर्मल ने 2 साल पहले लहसुन खरीदी थी। इस मामले में करीब 90 लाख की लहसुन रतन आर्या ट्रेङ्क्षडग कंपनी ने बीच में रहकर माल खरीदवाया था। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया। नीमच पहुंची पुलिस ने नीमच के लहसुन व्यापारी अभिषेक पिता जगदीशचंद्र कुमरावत (मांदलिया) निवासी इंदिरा नगर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभिषेक ने करीब 29 लाख रुपए का फर्जीवाडा़ किया। कोर्ट के आदेश पर राजस्थान पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। 2017 में लहसुन की खरीदी-बिक्री हुई थी। इसके बाद रुपए का लेनदेन नहीं किया। मामला कोर्ट में चला। कोर्ट के आदेश पर राजस्थान के थाना कोतवाली बारां में धारा 420 सहित 464 व 406 में अपराध दर्ज किया।

Published on:
18 Jan 2024 11:17 pm
Also Read
View All