नई दिल्ली

महाशिवरात्रि पर मिला नवजात तो रख दिया त्रिकाल नाम, अज्ञात मां पालनागृह में छोड़ गई थी नन्ही जान को

जिला चिकित्सालय स्थित पालनागृह में किलकारी गूंजी। अज्ञात मां तीन दिन के नवजात को शिशु पालना गृह के नजदीक छोड़कर चली गई। बाद में चिकित्सालय के कर्मचारियों ने उसे शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया।

less than 1 minute read

जिला चिकित्सालय स्थित पालनागृह में शनिवार सुबह किलकारी गूंजी। अज्ञात मां तीन दिन के नवजात बेटे को लावारिश हालत में शिशु पालना गृह के नजदीक छोड़कर चली गई। बाद में चिकित्सालय के कर्मचारियों ने उसे शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया। उपचार के बाद पुलिस व बाल कल्याण समिति के माध्यम से नवजात को कोटा स्थित राजकीय शिशु गृह नान्ता, कोटा में दाखिल कराया गया है। शिवरात्रि पर्व होने से समिति की ओर से त्रिकाल नाम दिया गया है।

दो वर्ष में दो शिशु मिले

बाल कल्याण समिति सदस्य मदन मोहन सिंह सिसोदिया व महेश सेन ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शिशु को समिति के समक्ष पेश किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष भगवान प्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में सर्वसम्मत प्रस्ताव लेकर उपचार के बाद शिशु को राजकीय शिशु गृह नान्ता भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में करीब दो वर्ष पहले यह व्यवस्था शुरू की गई थी। इस दौरान अब तक शनिवार को दूसरा शिशु मिला है। इससे पहले करीब आठ माह पूर्व एक बालिका मिली थी। कोतवाली पुलिस ने चिकित्सालय के सुरक्षाकर्मी दीपक नायक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब सात बजे डिलेवरी वार्ड की बाई सुनीता हरिजन ने सबसे पहले शिशु को बिलखते हुए देखा तथा उसकी जानकारी वहां तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक नायक को दी। बाद में उन्होंने नवजात को एफबीएनसी वार्ड में भर्ती कराया। इसके बाद बाल कल्याण समिति को रिपोर्ट दी गई।

Published on:
26 Feb 2017 02:26 pm
Also Read
View All
‘सत्याग्रह या शराब का आग्रह?’: केजरीवाल द्वारा कोर्ट के बहिष्कार पर भड़कीं एडवोकेट मोनिका अरोड़ा, बोलीं- देश संविधान से चलेगा, मर्जी से नहीं

जब आप के आंतरिक लोकपाल को ही बैठक में नहीं आने दिया गया, चर्चा से पहले लिए नेताओं के साइन

अरविंद केजरीवाल का 9 मिनट 39 सेकंड का वीडियो, जानें एक्साइज पॉलिसी केस और जस्टिस स्वर्णकांता के बारे में क्या-क्या कहा?

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; बिश्नोई की याचिका पर सुनवाई बंद, जानें क्या है वजह?

Delhi Zurich Flight: 193 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर पायलट्स को क्यों करना पड़ा टेकऑफ रद्द? जानें वजह