बारां

देखें वीडियो : वन विभाग ने रोका तो ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास, 25 क्विंटल की खैर की लकड़ी जब्त

देवरी कस्बे के पास कार्रवाई, टीम ने वाहन चालक को दबोचा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2023, 11:27 AM IST
देखें वीडियो : वन विभाग ने रोका तो ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास, 25 क्विंटल की खैर की लकड़ी जब्त
देखें वीडियो : वन विभाग ने रोका तो ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास, 25 क्विंटल की खैर की लकड़ी जब्त

बारां. जिले के शाहाबाद क्षेत्र में खैर की लकड़ी की तस्करी करते वन विभाग ने एक ट्रक को पकड़ा है। रविवार सुबह सुबह बीलखेड़ा डांग से आ रहे खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को जांच के दौरान देवरी कस्बे के पास पकड़ा गया। इसमें 25 क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त की गई है। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जब्त की गई लकड़ी से कत्था आदि का निर्माण किया जाता है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वसीम खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक और साथी था जो भागने में कामयाब रहा। इस बीच कार्रवाई के दौरान ट्रक ड्राइवर ने वन कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने का भी प्रयास किया। ट्रक अलवर के मेवात का बताया गया है। वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिल रही थी। वनकर्मी मुकेश कुमार, विनोद सहरिया, बिंदु सहरिया, सियाराम, रामबल, शानू आदि वनकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार उक्त लकड़ी को अलवर ले जाया जा रहा था। इसके आगे एस्कॉर्ट करती हुई दो मोटरसाइकिल भी चल रही थी।

Published on: