जिला कलक्टर ने वार्ड व अन्य व्यवस्था का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश, कक्षों में संचालित की जाए ओपीडी, तय स्टैंड पर खड़े किए जाएं वाहन
जिला कलक्टर रोहिताश्व ङ्क्षसह तोमर ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पान, गुटखा की पीक थूकने से बदरंग हो रही अस्पताल की दीवारों को देखकर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए तथा ओपीडी ब्लॉक के समीप से वाहन पार्किंग हटाकर वाहनों को निर्धारित साइकिल स्टैंड पर खड़ा कराने के निर्देश दिए।
काउंटर मिले खाली, नाराजगी जताई
कलक्टर ने पीएमओ और डीप्टी कंट्रोलर के एक साथ अवकाश पर रहने तथा एक पर्ची रजिस्ट्रेशन काउंटर को छोड़ शेष काउंटर खाली मिलने पर नाराजगी जताई तथा चिकित्सकों के उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। 2-3 चिकित्सक देरी से भी पहुंचे। कलक्टर ने कहा कि सभी काउंटर पर दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कमियों को आगामी तीन दिनों में सुधार करने के निर्देश दिए।
पूरे अस्पताल की व्यवस्था देखी
इसके अलावा ओपीडी ब्लॉक में खुले में संचालित ओपीडी को तय कक्षों में शुरू कराने को कहा। इस दौरान तोमर ने ओपीडी ब्लॉक के अलावा मेल मेडिकल वार्ड, कॉटेज वार्ड, प्रथम तल पर स्थित ऑर्थो व सर्जिकल मेल-फिमेल वार्ड तथा ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश दए। इस दौरान कार्यवाहक पीएमओ डॉ. हेमन्त डडवारिया व वरिष्ठ फिजीशीयन डॉ. हंसराज सुमन आदि साथ रहे। कलक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिली है। उन्हें सुधारने को कहा गया है।
समस्याओं पर की चर्चा
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यवाहक पीएमओ डॉ. डडवारिया से अस्पताल की व्यवस्थाओं ओर समस्याओं पर भी चर्चा की। पीएमओ डॉ. डडवाडिया ने ऑपरेशन थियेटर के निरीक्षण के दौरान वहां ऐनेस्थिसिया वर्किंग स्टेशन मशीन नहीं होने से हो रही परेशानी के बारे में बताया। इस पर जिला कलक्टर ने उक्त समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कलक्टर सुबह सवा नौ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए थे। इस समय तक कुछ चिकित्सक व स्टाफकर्मी भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे, लेकिन जिला कलक्टर के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचने की सूचना पर कर्मचारियों में हड$कम्प मच गया। इधर-उधर धूप सेंक रहे कर्मचारी भी आनन-फानन में ड्यूटी स्थल पर पहुंच काम में जुट गए।