बारां

राजस्थान के इस जिले में ताले तोड़कर चोरों ने बनाया स्कूल को निशाना

Rajasthan News : केलवाड़ा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊनी में बुधवार रात में चोरों ने दो करों के ताले तोड़ दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2024, 1:18 PM IST
_incident_crime.jpg

Baran News : केलवाड़ा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊनी में बुधवार रात में चोरों ने दो करों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कार्यालय कक्ष में रखी अलमारी एवं काउंटर, दराजें खंगाल कर सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की तथा कमरे में रखी पाइप को चुरा ले गए। चोरों ने और भी तालो को तोड़ने का प्रयास किया, मगर असफल रहे। गुरुवार सुबह प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने केलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी हैं। एक का भी खुलासा नहीं हुआ। 6 मई 2021, 8 जुलाई 2021, 7 सितंबर 2021, 13 सितंबर 2021 को हुई चोरी की घटना में कंप्यूटर, खेल सामग्री, पंखे, कुर्सी, केबल और तोड़फोड़ की वारदात हुई। इसकी रिपोर्ट केलवाड़ा थाने में दर्ज करवाई थी, मगर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ।

Published on: