बारां

joint team action : जमीन में दबी मिली भट्टियां और वॉश से भरे कैन

कोटा, रामगंजमंडी बारां, छबड़ा की टीम ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Oct 12, 2023
joint team action : जमीन में दबी मिली भट्टियां और वॉश से भरे कैन

बारां. चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की ओर से जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के नेतृत्व में अवैध एवं हथकड शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत गुरुवार को संवेदनशील क्षेत्र गांव लक्ष्मीपुरा में पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 26 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की और मौके पर मिली 30 भट्टियों व करीब 4200 लीटर वॉश नष्ट की गई। इस मामले में चार महत्वपूर्ण व एक साधारण समेत पांच प्रकरण दर्ज किए गए।
अचानक की गई आबकारी और पुलिस की इस संयुक्त छापामार कार्रवाई से गांव के शराब कारोबारियों में हडक़म्प मच गया। कई लोग कार्रवाई की भनक लगते ही घरों से नदारद हो गए। गांव में घरों के आसपास व खेतों में भट्टियां व वॉश से भरे जरीकैन मिले।
जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कोटा जोन भगवत ङ्क्षसह के निर्देशन में की गई संयुक्त कार्रवाई में प्रकाश देवड़ा आबकारी निरीक्षक वृत्त छीपाबड़ौद, प्रमोद ङ्क्षसह प्रहराधिकारी बारां, मदन लाल मीणा प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल छबड़ा, महावीर किराड़ उपनिरीक्षक पुलिस थाना छबड़ा, कैलाश जमादार कोटा, बनेङ्क्षसह जमादार कोटा, अमर ङ्क्षसह जमादार आबकारी थाना रामगंजमण्डी, धारा ङ्क्षसह जमादार बारां व कोटा, बारां, छबड़ा आबकारी तथा छबड़ा पुलिस के जवान शामिल थे।

Published on:
12 Oct 2023 09:46 pm
Also Read
View All