बारां

#Cyber Fraud : लंदन की लड़की बनकर बारां के डॉक्टर को लगाई 10.50 लाख की चपत

साइबर ठगी का शिकार बनाया : बहाने से ले लिए एक के बाद एक रुपए

2 min read
Jun 23, 2023
symbolic picture

बारां. फेसबुक पर फर्जी विदेशी लड़की बनकर शहर के एक डॉक्टर से 10.50 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डॉक्टर ने 1 सप्ताह पहले फेसबुक आईडी पर लंदन की अमायरा विलियम नाम की एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया था। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद लड़की ने व्हाट््सएप नंबर लेकर चैट शुरू की। कुछ दिन बाद लड़की ने भारत आने की बात बताते हुए मिलने को कहा। यह है मामला 9 जून को अमायरा विलियम का फोन डॉक्टर के पास आया। उसने कहा कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। उसने बताया कि उसका मास्टरकार्ड रिन्युअल होने में समय लगेगा। वहीं विदेशी करंसी भी कन्वर्ट करवानी पड़ेगी। इसलिए उसे अभी तत्काल 40 हजार रुपए की सख्त जरूरत है। जो वह बाद में लौटा देगी। डॉक्टर 40 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर करवा दिए। उसके बाद दूसरे दिन फिर अमायरा का फोन आया कि टेक्स एवं इंश्योरेंस के लिए भी उसे और रुपए की आवश्यकता है। इस पर उक्त लड़की के झांसे में फंसे डॉक्टर ने दूसरी बार 98 हजार, इसके बाद 3.50 लाख एवं 11 जून को 5.50 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर किए। करीब 10.50 लाख की राशि उसके खाते में ट्रांसफर करने के बावजूद जब अमायरा ने उसने कहा कि वह एयरपोर्ट के रेस्ट हाउस में ठहरी है। 13 लाख रुपए की और आवश्यकता है। इतनी बड़ी रकम एक साथ मांगने पर फ्रॉड में फंसे डॉक्टर को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। इसके बाद उसने 12 जून को साइबर थाने में परिवाद दिया। हालांकि इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। राशि सीज करवाई बारां साइबर थाना के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल ङ्क्षसह ने इस बारे में बताया कि प्राथमिक स्तर पर सूचना मिलने पर फ्राड के मोबाइल नंबर की जानकारी की जा रही है। खातों में फ्रॉड के पैसे को फ्रीज करवाया गया है। आगे तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। हमेशा सतर्क रहें एएसपी जिनेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट््सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट एवं चैङ्क्षटग के झांसे में नहीं आए। कई लोग फर्जीवाड़े से महिलाओं की फोटो लगाकर लोगों के साथ साइबर अपराध कर रहे हैं।

Published on:
23 Jun 2023 11:35 am
Also Read
View All