बारां

ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी, मची चीख पुकार, एक की मौत

धान की पौध लगाने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रोली पलटी, मां-बेटी समेत 5 गम्भीर घायल रेफर

less than 1 minute read
Jul 21, 2023
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 18 घायल

किशनगंज. थाना क्षेत्र के महरावता गांव से शुक्रवार को खेडली बरूनी की ओर महिला श्रमिकों से भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली असन्तुलित होकर पलट गई। इस दौरान उसमें सवार डेढ दर्जन से अधिक महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गई। दुर्घटना के दौरान ट्रॉली के डाले की चपेट मे आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी समेत 5 मजदूर गम्भीर घायल हो गए। इन्हें रेफर किया गया है। हादसे में कुल 18 लोग घायल हुए हैं।

मच गई चीख-पुकार
अचानक हुई दुर्घटना से चीख पुकार मच गई। खेतों मे काम कर रहे लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की किशनगंज पुलिस मौके पर पंहुची। एएसआई राजेन्द्र ने बताया कि दुर्घटना में 18 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से महरावता निवासी गायत्री पत्नी राजेन्द्र कुशवाह (40) की मौत हो गई।

उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया। जबकि ममता, जानकी बाई, राधाबाई दिनेश कुशवाह, इन्द्रराज को गम्भीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Published on:
21 Jul 2023 06:31 pm