बारां

क्राइम फाइल : जेबकतरों का आतंक, फिल्मी स्टाल में पीछा कर पकड़ा और रुपए वापस लिए

स्टेशन मास्टर ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत लिखने से किया मना, सालपुरा स्टेशन पर जीआरपी जवान लगाने की मांग

less than 1 minute read
Jun 08, 2022
क्राइम फाइल : जेबकतरों का आतंक, फिल्मी स्टाल में पीछा कर पकड़ा और रुपए वापस लिए

कवाई. सालपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक यवक की जेब काट ली गई। वह परिजनों को ट्रेन में बिठाकर आ रहा था। उसी समय जेबकट ने हाथ साफ कर दिया। मौके पर वहीं दूसरे युवक के आगाह कर देने से जेबकतरे को पकड़ कर उससे रुपए वापस लिए गए। कस्बेवासियों का कहना है कि ट्रेन के समय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का जवान भी मौजूद नहीं रहता। ऐसे में जेबकतरों के हौसले बुलंद हैं। जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को कोटा-बीना मेमू ट्रेन में उसके परिजनों को छोडऩे गया था। तभी किसी ने ट्रेन में बैग रखते समय पीछे की जेब से 1660 रुपए निकाल लिए। उसी समय पीछे खड़े अन्य व्यक्ति ने बताया कि आपके रुपए चोरी हो गए हैं। इसके बाद जेबकतरे को हनुमान मन्दिर के सामने पकड़ा। चोर के साथ वहां उपस्थित कुछ युवाओं ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर उसने रुपए वापस किए और भाग निकला। इसकी शिकायत रेलवे स्टेशन पर दर्ज करने गए तो स्टेशन मास्टर ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। लोगों का कहना है कि यहां के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के समय जीआरपी का जवान तैनात किया जाना चाहिए।
-----------------------------------
इधर, कुएं में मिला शव
बारां. छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा में सोमवार रात कुएं में गिरने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा जांच शुरू की है। छीपाबड़ौद थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि केवलराम लोधा (40) निवासी सेवनिया उसके गांव से पीपलखेड़ी गांव में एक रसोई कार्यक्रम में भाग लेने गया था। संभवतया वहां शराब के नशे में कुए में गिर गया। मंगलवार सुबह लोगों को पता लगा तो कुए से शव निकाला गया।

Published on:
08 Jun 2022 12:08 pm
Also Read
View All