बारां

Arrest : पुलिस को गच्चा देकर भी बच न सका, 5 दिन बाद धरा गया

पुलिस हिरासत से फरार आरोपी दबोचा, बापचा थाना क्षेत्र के फलिया गांव के समीप खेतों में बिताए दिन
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 11:39 PM IST
arrested with banned meat in Kaushambi
arrested with banned meat in Kaushambi

बारां. पांच दिन पहले पुलिस हिरासत से फरार आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बापचा थाना क्षेत्र के खेत, जंगलों में छिपा था। पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल ङ्क्षसह के निर्देशन में पुलिस टीमे उसकी धरपकड़ के लिए पांच दिनों से लगातार जंगल, खेत और संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि बापचा निवासी रघुवीर लोधा (36) को 5 अगस्त की शाम अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 6 अगस्त की सुबह अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने ले जाने के लिए हवालात से बाहर निकाला तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस पर एएसपी जिनेन्द्र जैन के सुपरविजन व उपाधीक्षक नेत्रपाल ङ्क्षसह के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेन्द्र ङ्क्षसह की टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुंसधान करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान शुक्रवार को आरोपी रघुवीर लोधा को थाना क्षेत्र के फलियां गांव के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न मामलों में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है।

Updated on:
11 Aug 2023, 11:39 PM IST
Published on: