जयपुर

बेटियों ने निभाया बेटे का दायित्व

कई लोग भले ही बेटे और बेटियों में फर्क करते हों, यहां बेटियों ने बता दिया है कि वे बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2016, 9:10 PM IST
unt

कई लोग भले ही बेटे और बेटियों में फर्क करते हों, यहां बेटियों ने बता दिया है कि वे बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं। बात किसी शहर की नहीं, मामला बारें जिले के छोटे से कस्बे नाहरगढ़ का है, यहां बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की चिता को मुखाग्रि दी तो कस्बे के लोग दंग रह गए।

शहर में तो फिर भी इस तरह के उदाहरण देखने को मिल जाते हैं, लेकिन जिले के इस कस्बे में बेटियों के साहस व फर्ज को देखकर लोग देखकर आश्चर्य में पड़ गए।

छोटा सा कस्बा साहस बड़ा

नाहरगढ़ में बुधवार को कस्बे में रहने वाले भवानी शंकर खंडेलवाल की पत्नी का देहांत हो गया था। बेटियों ने अपनी मां की चिता को न केवल मुखाग्रि दी, वरन इससे पहले कांधा भी दिया। शवयात्रा कस्बे से गुजरी तो लोगों की आंखें नम हो गई।

इसलिए दी मुखाग्रि

कस्बे में बुधवार को बुजुर्ग मां के देहान्त पर उनकी दो पुत्रियों ने कंधा भी दिया और वहीं अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। कस्बे में रहने वाले भवानीशंकर खण्डेलवाल की पत्नी का देहान्त बुधवार तड़के कोटा में हो गया था। उनकी पुत्रियां आशा और उषा जो शादी के बाद अपने ससुराल कोटा और बारां में रहती है। लेकिन बुजुर्ग दम्पत्ती के कोई पुत्र नहीं होने के कारण उनकी दोनो पुत्रियों ने अपनी मां को कंधा भी दिया वहीं मां की चिता को मुखग्नि देकर अन्तिम संस्कार की क्रिया पूर्ण करवाई।

Published on: