14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले चमकाया शहर, अब फिर सड़कों पर कचरा ही कचरा; वापस पुराने ढर्रे पर उतरी जयपुर की सफाई व्यवस्था

दिवाली के बाद जयपुर में सफाई व्यवस्था फिर बिगड़ गई है। कई इलाकों में सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं और घरों तक हूपर नियमित नहीं पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 14 Nov 2026, 9:32 AM IST

Jaipur Garbage Problem

दिवाली के बाद शहर की सड़कों पर फिर लगे कचरे के ढेर (Photo-Patrika)

जयपुर. दिवाली पर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। लेकिन त्योहार खत्म होते ही सफाई व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई है। शहर की कई सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। घरों से कचरा उठाने वाले हूपर नियमित नहीं पहुंच रहे। ऐसे में लोग सड़कों के किनारे और खाली भूखंडों में कचरा डाल रहे है। मालवीय नगर, मानसरोवर, चौमूं हाउस, सिविल लाइन्स, वैशाली नगर, विद्याधर नगर और खातीपुरा सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था की पड़ताल में एक जैसी स्थिति सामने आई। बाहरी कॉलोनियों और कच्ची बस्तियों में हालात ज्यादा खराब है। कहीं-कहीं कचरा संग्रहण की गाड़ी नहीं पहुंच रही। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग लेने की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं है। रसोई से निकलने वाला गीला कचरा, प्लास्टिक, कागज और दूसरी सूखी सामग्री एक साथ जमा की जा रही है। इससे कचरे से खाद बनाने और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

कचरा अलग होगा तो खर्च भी घटेगा

गीले, सूखे और घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखना शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ निगम का खर्च घटाने में भी मददगार हो सकता है।

  1. गीले कचरे से खादः रसोई और सब्जियों के कचरे से से खाद खाद बनाई जा सकती है। इससे डंपिंग साइट पर पहुंचने वाले कचरे की मात्रा घटेगी।
  2. सूखे कचरे का पुनर्चक्रणः प्लास्टिक, कागज, धातु और कांच को अलग रखने से इनका दोबारा उपयोग आसान होगा।
  3. हानिकारक कचरे का सुरक्षित निस्तारणः बैटरी, बल्ब, पेंट के डिब्बे व सैनिटरी कचरे को अलग रखने से मिट्टी व भूजल को प्रदूषण से बचाया जा सकता है।
  4. परिवहन खर्च में कमीः कचरे को घरों से ही अलग-अलग लेने पर बाद में उसकी छंटाई का खर्च बचेगा व निस्तारण आसान होगा।

अधिकारी-जनप्रनिधि पहले यह व्यवस्था सुधारें

  • प्रत्येक वार्ड में हूपर का रूट और समय तय किया जाए।
  • जिन कॉलोनियों में हूपर नहीं पहुंच रहे, वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
  • गीले, सूखे और घरेलू हानिकारक कचरे का अलग-अलग संग्रहण सुनिश्चित हो।
  • तय स्थानों से नियमित उठाव हो और निगरानी रखी जाए।
  • हर सप्ताह वार्ड की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

अभियान खत्म होते ही फिर जमा होने लगा कचरा

  • दिवाली से पहले सफाई को लेकर जो सक्रियता दिखाई गई थी, वह अब सडकों और कॉलोनियों में नजर नहीं आ रही। जगह-जगह कचरा जमा होने से खाली भूखंड और सडक किनारे के हिस्से फिर डंपिंग पॉइंट बन रहे हैं।
  • बाहरी कॉलोनियों और कच्ची बस्तियों में घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था भी नियमित नहीं है। हूपर समय पर नहीं पहुंचने से लोग घरों का कचरा खुले में डालने को मजबूर हैं।

हूपर का इंतजार कर रहे लोग

जहां हूपर नियमित रूप से घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं, वहां उनके रूट और समय की जांच कर व्यवस्था सुधारी जाएगी। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग लेने के लिए एजेंसियों को पाबंद करेंगे। लापरवाही पर बिल में कटौती की जाती है। जिन क्षेत्रों में कचरा जमा होने की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष सफाई शुरू कराई गई है।
- गोपालराम मूंड, अधिशासी अभियंता, गैराज शाखा