छबड़ा शहर में मौसमी फलों की लगातार आवक हो रही है। इस समय जामुन की खूब आवक हो रही है। ये उन फलों में गिना नाता है, जो अपने औषधीय गुणों से जाने जाते हैं। बाजार में फल सब्जी की लगभग हर दुकान पर जामुन आसानी से मिल रहा है। बाजार में 80 रुपए प्रतिकिलो बिक रही है। इसके दाम भी आवक लगातार होने से ज्यादा नहीं है। ऐसे में लोग जामुन को हाथों हाथ खरीद रहे हैं। जामुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिनसे न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी जामुन है।
सबको भा रहा स्वाद, औषधीय गुणों से भरपूर होने से मांग बढ़ी
छबड़ा. शहर में मौसमी फलों की लगातार आवक हो रही है। इस समय जामुन की खूब आवक हो रही है। ये उन फलों में गिना नाता है, जो अपने औषधीय गुणों से जाने जाते हैं। बाजार में फल सब्जी की लगभग हर दुकान पर जामुन आसानी से मिल रहा है। बाजार में 80 रुपए प्रतिकिलो बिक रही है। इसके दाम भी आवक लगातार होने से ज्यादा नहीं है। ऐसे में लोग जामुन को हाथों हाथ खरीद रहे हैं। जामुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिनसे न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी जामुन है।
स्वाद के साथ दवा भी
खास बात ये है कि आयुर्वेद में जामुन के फल के अलावा इसके बीज, पत्ते और छाल का भी उपयोग कई रोगों के इलाज में किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक यदि किसी को बार-बार उल्टी हो रही है, तो जामुन और आम के पत्तों से बना काढ़ा पीने से उल्टी से राहत मिल जाती है। जामुन के पत्तों के रस से कुल्ला करने से मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं। इसी तरह और भी कई समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं विशेषज्ञों की मानें, तो जामुन के सेवन से पाचन, आंखों संबंधी समस्या, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि में राहत देने का काम कर सकता है।
यह होते हैं पोषक तत्व
जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी सेहत के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जामुन में पोटैशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। जामुन में पाया जाने वाला जंबोलाना नामक तत्व मधुमेह कंट्रोल करने में मदद करता। इसके अलावा जामुन में विटामिन सी व आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार होता है।