बारां

राजस्थान में Double Murder, महिला और युवक को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात के बाद फरार पति की ओर घूमी शक की सुई

Rajasthan Murder News: अज्ञात व्यक्ति ने महिला और एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 1:18 PM IST
Feature image

Baran Murder Case: राजस्थान के बारां जिले के अंता के समीप धकड़खेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाले डबल मर्डर की घटना सामने आई है। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला और एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम


घटना की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। वहीं घटना के बाद मृतक महिला का पति गणेश मेवाड़ा फरार हो गया है। ऐसे में शक की सुई पति की ओर घूम रही है। पुलिस ने मृतक गौरव हाड़ा के भाई प्रियांशु हाड़ा की ओर से FIR दर्ज कर ली है। साथ ही फरार पति की तलाश जारी है।

घर पर खौफनाक वारदात


सीआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना महिला के घर पर ही हुई। मृतकों में 32 वर्षीय महिला रिंकी मेवाड़ा और 19 वर्षीय युवक गौरव हाडा शामिल हैं। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे घाव मिले।

अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम


महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अंता अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इलाके में दहशत का माहौल


इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच कर रही है।

Updated on:
2 Jan 2025, 1:18 PM IST
Published on: