31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं और बच्चों की पोर्न वीडियो और अश्लील सामग्री अपलोड करके, विदेशों के यूज़र्स से कमाता था पैसे, ऐसे हुआ खुलासा

Accused Arrested For Sending Child Pornography Abroad: पुलिस अधिक्षक अरशद अली़ द्वारा डीएसटी टीम एवं पुलिस थाना रावतसर के माध्यम से आरोपी की पहचान करवाई गई और थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त प्रमोद उर्फ पिकूं को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 2 Jan 2025, 10:14 AM IST

Rajasthan Crime: साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत रावतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउन्ट बनाकर महिलाओं और बच्चो की पोर्न वीडियो और अश्लील सामग्री विदेशों में भेजकर ठगी करने के आरोप में प्रमोद उर्फ पीकूं पुत्र हनुमान नायक निवासी वार्ड सात रावतसर को पांच मोबाइल व एक लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह को एक लीड मिली कि हनुमानगढ़ जिले के रावतसर कस्बे में एक मोबाईल धारक द्वारा विदेशी वेबसाईटों के माध्यम से चाईल्ड एवं महिला पोर्न वीडियो लिंक अपलोड एवं शेयर किए जा रहे हैं।

जिस पर जिला पुलिस अधिक्षक अरशद अली़ द्वारा डीएसटी टीम एवं पुलिस थाना रावतसर के माध्यम से आरोपी की पहचान करवाई गई और थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त प्रमोद उर्फ पिकूं को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Road Accident: पिता, पुत्र और पुत्रवधू का 2 चिताओं पर हुआ अंतिम संस्कार, एक साथ उठी 3 अर्थी तो फफक पड़े लोग

अभियुक्त के कब्जे से पांच एड्रॉयड मोबाईल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए। जिनका तकनीकी विश्लेषण किया गया। लेपटॉप मे चाईल्ड एवं महिला पोर्न वीडियो लिंक व विदेशी खातों से रुपयों के लेनदेन की जानकारी मिली। इस पर अभियुक्त प्रमोद को गिरफ्तार कर कर लिया। मामले की जाच थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि चाईल्ड व महिला पोर्न वीडियो अपलोड कर अपराध कारित करने पर प्रथम बार स्वत: संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। इससे पूर्व मे टिपलाईन के माध्यम से विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज किये गये हैं।

अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड लेकर गिरोह में संलिप्त अन्य आरोपियों व साइबर अपराधियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : JDA ने आवासीय योजना में बदले नियम, अब ये लोग भी कर सकेंगे अप्लाई, जानें अटल विहार, गोविन्द विहार आवासीय योजना की लास्ट डेट

यूं देता वारदात को अजाम


आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी उपयोग लेने वाले अपने अन्य साथियों सहित इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर आपस में महिलाओं व बच्चों के पोर्न वीडियो लिंक के माध्यम से आदान-प्रदान कर विदेशों में अन्य यूजर्स को भेजकर कर पे-पल अकाउंट से रूपए प्राप्त करता था।

अभियुक्त के पास कुल 10 पे-पल आई डी मिली है। जिनमें अभियुक्त द्वारा भिन्न-भिन्न मोबाईल नम्बर और पेन कार्ड इस्तेमाल किए गए हैं। अभियुक्त द्वारा 300 से अधिक फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर इस्तेमाल की गई है। अभियुक्त द्वारा वीडियो लिंक आदान-प्रदान हेतु डार्क वेब, टोर ब्राउजर और अन्य हैकिंग टुल्स इस्तेमाल किये जाते थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़