बारां

राजस्थान में हादसा टला, रोडवेज की चलती बस में खुला शाफ्ट, यात्रियों में अफरा-तफरी मची

बस या ट्रक जैसे वाहनों में शाफ्ट का काम पिछले पहियों को गियर से मिलने वाली ताकत से घुमाने का रहता है। इसे अक्सर प्रोपेलर शाफ्ट या ड्राइव शाफ्ट कहा जाता है।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
driveshaft
टूटी सॉफ्ट ले जाते रोडवेज कर्मचारी। फोटो- पत्रिका

भंवरगढ़। कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बारां की ओर से आ रही रोडवेज बस में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की जान जोखिम में आ गई। जानकारी के अनुसार बारां-नाहरगढ़ रोडवेज बस में अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पेट्रोल पंप के समीप बस की शाफ्ट खुल गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद बस यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि बड़ी घटना नहीं हुई, चलती बस की शाफ्ट खुलना गंभीर मामला है। इस घटना से वाहन की नियमित जांच और रखरखाव व्यवस्था की भी पोल खुल गई। परिचालक सुरेन्द्र ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया है।

यह वीडियो भी देखें

क्या होता है शाफ्ट

बस या ट्रक जैसे वाहनों में शाफ्ट का काम पिछले पहियों को गियर से मिलने वाली ताकत से घुमाने का रहता है। इसे अक्सर प्रोपेलर शाफ्ट या ड्राइव शाफ्ट कहा जाता है। यह इंजन और ट्रांसमिशन से घूर्णन शक्ति को पहियों तक पहुंचाता है। यह एक मज़बूत, बेलनाकार उपकरण होता है जो उच्च टॉर्क को संभाल सकता है। बस के सस्पेंशन के निरंतर ऊपर-नीचे होने वाले संचालन को समायोजित कर सकता है। यह लचीले जोड़ों और एक स्लाइडिंग तंत्र की मदद से ड्राइव पहियों तक सुचारू और निरंतर शक्ति वितरण सुनिश्चित करता है।

Updated on:
26 Oct 2025 05:11 pm
Published on:
26 Oct 2025 05:11 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’