बारां

देसी शराब से भरी कार जब्त, चुनाव में खपाने की थी योजना

आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग की कार्रवाई  
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2023, 5:08 PM IST
देसी शराब से भरी कार जब्त, चुनाव में खपाने की थी योजना
देसी शराब से भरी कार जब्त, चुनाव में खपाने की थी योजना

आबकारी विभाग की ओर से बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर शराब से भरी एक कार जब्त कर मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कार सेे 20 कार्टन में देसी शराब के 960 पव्वे बरामद किए गए। इस शराब को चुनाव के दौरान वितरित किए जाने की योजना थी। जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि गश्त के दौरान बुधवार रात करीब 11 बजे चुनाव में खपाने के लिए एक कार में भरकर अवैध देसी शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर मुण्डियर गांव में पुलिया के समीप नाकाबंदी कर सफेद रंग की कार एमपी 33 सीए 0286 कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार में रखे 20 गत्ता कार्टनों में देसी मदिरा घुंघरू ब्राण्ड के 960 पव्वे बरामद किए गए। मौके से आरोपी सुल्तान अहीर निवासी अहीर कॉलोनी मुण्डियर थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

सुबह तक चलती रही कार्रवाई

ाबकारी अधिकारी जैन ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई बुधवार मध्यरात्रि से गुरुवार तड$के तक जारी रही। विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आबकारी आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशन में राज्यभर में निरोधात्मक अभियान चलाया हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन कोटा भगवत ङ्क्षसह के निर्देशानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उनके नेतृत्व में प्रमोद ङ्क्षसह प्रहराधिकारी बारां, धारा ङ्क्षसह जमादार, रामदयाल सिपाही के साथ आबकारी थाना बारां व शाहाबाद का जाब्ता शामिल था।

Updated on:
24 Nov 2023, 5:08 PM IST
Published on: