बाड़मेर

किसान पिता-पुत्र पर फायरिंग

केलवाड़ा (बारां). फोरलेन हाई-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) पर खटका रोड के पास स्थित बालाचार चौकी के निकट शुक्रवार रात उड़द की फसल बेचकर आ रहे किसान पिता-पुत्र पर अज्ञात जनों ने फायरिंग कर दी।

less than 1 minute read

केलवाड़ा (बारां). फोरलेन हाई-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) पर खटका रोड के पास स्थित बालाचार चौकी के निकट शुक्रवार रात उड़द की फसल बेचकर आ रहे किसान पिता-पुत्र पर अज्ञात जनों ने फायरिंग कर दी।

इससे पुत्र के सिर में छर्रा लगने से जख्मी हो गया। घटना के दौरान पिता-पुत्र को मौके पर कोई नजर नहीं आया। घबराए पिता-पुत्र तुरंत मौके से निकल भागे। घटना की रिपोर्ट केलवाड़ा थाने में दर्ज कराई गई है।

क्षेत्र के फरेदुआ निवासी नंदकिशोर सेन अपने पुत्र राजेश सेन के साथ शुक्रवार रात मध्यप्रदेश की कोलारस मंडी में उड़द की फसल बेचकर ट्रैक्टर से अपने गांव आ रहे थे।

देर रात जैसे ही वे बालाचार चौकी के पास पहुंचे तो उसी समय एक धमाका हुआ और छर्रे ट्रैक्टर में आकर लगे। इसमें से एक छर्रा राजेश के सिर पर लगा। जिससे उसके घाव हो गया।

पीडि़तों का कहना है कि घटना के समय वहां उन्हें कोई नजर नहीं आया, लेकिन घबराते हुए वे तुरंत चले आए। इस संबंध में केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। सहायक थाना प्रभारी अरबीर सिंह ने बताया कि पीडि़त का मेडिकल कराया जा रहा है।

वहीं शाहाबाद एवं केलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उक्त जगह पर लूटपाट की पहले भी घटना हो चुकी है।

Published on:
08 Oct 2016 09:36 pm
Also Read
View All