बाड़मेर की भीषण गर्मी, लू और सर्द हवाओं के बीच खेती करना आसान नहीं है। इसलिए फार्म के चारों ओर करीब 100 नीम के पेड़ लगाए हैं। अब ये पेड़ घने हो चुके हैं और खेत के चारों ओर प्राकृतिक हरित घेरा तैयार हो गया है। इससे तेज गर्मी के दौरान खेत के आसपास तापमान कम रखने में मदद मिलती है। नीम की पत्तियां भी खाद के रूप में उपयोगी साबित होती हैं। इसके अलावा फार्म में चीकू, आंवला, गोंदा, बेर, बोडी, सांगरी, कुम्हट और जामुन सहित कई देशी प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए हैं।