
सावधान आदमी ही नहीं लंगूरों से भी। हाल ही एक लंगूर ने एक महिला के सिर पर गमला मार दिया। अब यह महिला जीवन और मौत से अस्पताल में संघर्ष कर रही है। कुंजेड़. कस्बे में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण खासे परेशान हैं। बंदरों के इसी आतंक के कारण कस्बे की एक महिला बारां चिकित्सालय में उपचार ले रही है। जानकारी के अनुसार कस्बे की बद्री बाई मेरोठा 60) मकान के बाहर झाडू निकाल रही थी तभी बंदरों ने छत से 15 किलो का गमला गिरा दिया। जो सीधा महिला के सिर पर गिरने से वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे बारां रैफर कर दिया। ग्रामीण धनदौलत गुर्जर, राजेंद्र शर्मा तथा स्वामी परमानंद का कहना है कि बंदर रोजाना नुकसान पहुंचा रहे है। एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर के तकनीकी सहायक अमरचंद का कहना है बंदरों ने दो दिन पूर्व भी टावर पर काम कर रहे हैल्परों पर हमला कर दिया था।
अजनावर में करंट से युवक की मौत
हरनावदाशाहजी. छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के अजनावर गांव में सोमवार को खेत पर सिंचाई कार्य करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। छीपाबड़ौद थाना प्रभारी रतन सिंह भाटी ने बताया कि अजनावर निवासी छोटू लाल कुम्हार खेत पर सिंचाई कर रहा था तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की हड़ताल होने से शव को हरनावदाशाहजी चिकित्सालय भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
नगर परिषद के सभापति के चुनाव बुधवार को
सभापति पद के लिए दोनों दलों की ओर से किसी उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। कुछेक प्रमुख नाम ही सामने आ रहे हैं, लेकिन मंगलवार को मतगणना के बाद जिस दल की ताकत बढ़ेगी, इसके बाद ही सभापति पद को लेकर तस्वीर कुछ साफ दिखेगी। हालांकि दोनों दलों में सभापति पद को लेकर भारी रस्साकशी चल रही है। सभी पार्षद बाड़ेबंदी में हैं।