बारां

गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना : जिले में 81245 लाभार्थियों को 3.48 करोड़ रुपए मिले

बारां. प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव एक बार फिर से गुरुवार को जिला परिषद सभागार भवन में आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Jul 27, 2023
गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना : जिले में 81245 लाभार्थियों को 3.48 करोड़ रुपए मिले

बारां. प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव एक बार फिर से गुरुवार को जिला परिषद सभागार भवन में आयोजित किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए लाभार्थियों से संवाद का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, विधायक पानाचंद मेघवाल, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस, अतिरिक्त जिला कलक्टर एसएन. आमेटा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भी मौजूद रहे। लाभार्थी उत्सव में जहां प्रदेश में 36 लाख लाभार्थियों को 155 करोड़ से अधिक की राशि खातों में ट्रांसफर की गई। बारां जिले में 81,245 लाभार्थियों को तीन करोड़ 48 लाख की राशि खातों में स्थानांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों के खाते में बटन दबाकर एक साथ सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। योजना के तहत राज्य सरकार एलपीजी गैस के बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर के लिए 500 रुपए से अधिक लगने वाली राशि सीधे उनके खाते में बतौर सब्सिडी प्रदान कर रही है, यानी बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वालों को गैस सिलेण्डर केवल 500 रुपए में मिल रहा है।

Published on:
27 Jul 2023 06:29 pm
Also Read
View All