बारां

‘लहंगा-चुनरी नहीं दिलाई तो कूदकर दे दूंगी जान’, चौथी मंजिल पर चढ़ी युवती ने दी धमकी

बारां शहर के मेलखेड़ी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने एक युवती निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर चढ़ गई।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

बारां। शहर के मेलखेड़ी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने एक युवती निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर चढ़ गई। वह परिजनों से लहंगा, चुनरी व श्रंगार सामग्री की मांग को लेकर कूदने की धमकी दे रही थी।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र सिंह शेखावत व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश करते हुए बमुश्किल उसे नीचे उतारा। बाद में परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

उपाधीक्षक शेखावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सामने निर्माणाधीन भवन पर मजदूरी करने वाले परिवार उसी भवन में रह रहे है। मजदूर परिवार की करीब 16 वर्षीय किशारी गुरुवार रात भवन की चौथी मंजिल पर चढ़ गई तथा लहंगा-चुनरी की मांग करते हुए कूदने की धमकी दे रही थी।

समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वह जिद करती रही तो लहंगा चुनरी मंगवाया गया। कांस्टेबल लहंगा-चुनरी देने के लिए छत पर पहुंचे और जैसे ही उसने लहंगा-चुनरी लेने के लिए हाथ बढ़ाया तो तत्परता दिखाते हुए उसे पकडक़र उतार लिया। बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवती मानसिक रूप अस्वस्थ थी।

Updated on:
26 Sept 2025 02:40 pm
Published on:
26 Sept 2025 02:25 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’