
शराब चीज ही ऐसी है ना छोड़ी जाए , यह मेरे यार के जैसी है ना छोड़ी जाए, शराब से यारी अब चलने वाली नहीं है। क्यों कि इस इलाके की आधी दुनिया शराब के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। इतना ही नहीं महिलाओं ने शपथ भी ली है कि वे अपने इलाके में अब किसी को शराब सेवन नहीं करने देंगी।
Read more :सलमान खान ही नहीं यहां हर कोई डरता है इनसे, 19 साल से पीछे पड़े हैं यह सलमान खान के। कौन हैं यह...पढिय़े जिनसे सिने अभिनेता सलमान खान तक डरते हैं
भंवरगढ़. किशनगंज क्षेत्र के सहरिया समाज में आई जागरूकता के बाद क्षेत्र के घट्टी गांव की बंगाली समाज की जागरूक महिलाओं की पहल पर गांव में पूर्ण शराबबंदी को लेकर गुरुवार दोपहर गांव के सार्वजनिक चौक में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनका गांव के पुरुष वर्ग ने भी समर्थन किया। गांव के पूर्व सरपंच शंकर मंडल, भाजपा नेता गोकुलदास सहित अन्य लोगों ने बताया कि गुरुवार को गांव की महिलाएं यहां मां दुर्गा मंदिर के सार्वजनिक चौक में एकत्रित हुई व सर्वसम्मति से एक राय होकर गांव में पूर्ण शराबबंदी की मांग रखी। इसमें एक 5 सूत्रीय एजेंडा घोषित किया गया वहीं बैठक में महिलाओं की एक कमेटी गठित की गई जिसमें करीना विश्वास, मंजू सक्सेना, आईना मति, अंजना विश्वास, ममता वर्मन, विनती सरकार को शामिल किया गया जो शराब बंदी की शिकायतों की जांच करेगी वहीं पुरुष वर्ग से शंकर मंडल, राजेंद्र विश्वास, गोकुलदास, हिमांशु विश्वास, कृष्ण पद विश्वास महिलाओं की कमेटी का साथ देंगे। बैठक के दौरान शराब पीकर आने वाले पति एवं पुत्र की उसकी पत्नी एवं मा कमेटी को अवगत कराएगी जो पहली बार अपराध करने पर 351 रुपए दूसरी बार पकड़े जाने पर 501 रुपए व तीसरी बार भी अगर आदमी नहीं मानता है तो उसके साथ सामाजिक रूप से दबाव बनाया जाएगा। जरूरत होगी तो उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। बैठक के दौरान विद्यालय प्राचार्य सुरेश गुप्ता, विजय विश्वजीत सहित गांव के लोग मौजूद थे।
जुर्माना लगाया
इधर गुरुवार दोपहर कस्बे की प्रेम नगर से सहरिया बस्ती में भी सहरिया समाज के लोगों ने कल्लू सहरिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रतिबंध के बावजूद दो जनों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर 1100 रुपए प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूल आ गया वहीं अन्य छह व्यक्तियों पर भी ताश खेलने पर 500 प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया गया।