बारां

क्या आपने सड़क पर आग को दौड़ते देखा है

धधकती आग को लिए ट्रॉली सड़क पर दौड़ती रही। लोग चिल्लाते भागते रहे और आग सरेराह दौड़ती रही। ऐसा आप बारां शहर में देख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 4:14 PM IST
 Fire running cases in rajasthan,fire fighting case in rajasthan,fire fighting in rajasthan,fire flaming cases in baran,fire flaming in petrol pumps in rajasthan,fire fighting department in rajasthan,fire fighting department in baran,rajasthanpatrika,baran patrika,latest news in baran,
aag in baran

ऐसा आप बारां शहर में देख सकते हैं। यहां धधकती आग को लिए ट्रॉली सड़क पर दौड़ती रही। लोग चिल्लाते भागते रहे और आग सरेराह दौड़ती रही। दरअसल इन दिनों खेतों से पराल भर कर लाई जा रही है। जब- तब इसमें आग लग जाती है। मंगलवार को ऐसी ट्राली में आग लग गई। ट्रॉली में आग लगती रही और चालक सरेराह ट्रॉली को दौड़ाता रहा। यह नजारा मांगरोल रोड़ पर नजर आया। विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल छू जाने से धान की पराल से ओवरलोड भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई थी। इससे अफरा-तफरी सा माहौल हो गया था। बाद में सूचना पर पहुंचे अग्निश्मन दल ने आग बुझाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने भी पानी फैंककर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार किसान ने सूझबूझ से काम लिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी।

इस तरह दिखाई सतर्कता
जानकारी अनुसार किसान परमानन्द सुमन निकटवर्ती ग्राम नारेड़ा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की पराल भरकर बोहत गांव ले जा रहा था। रास्ते में मांगरोल रोड पर पवन मेटल के समीप सड़़क किनारे लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर को छू जाने से स्पार्किंग हो गई। इससे पराल में आग लग गई। आग लगने का पता लगते ही किसान ने सतर्कता से काम लिया। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाकर कुछ दूरी पर एक वाहन धुलाई कम्प्रेशर की दुकान पर ले गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण कम्प्रेशर ने साथ नहीं दिया। बाद में लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोड पर खाली कर दिया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली जलने से बच गई।

ऐसे हुआ था हादसा
सहायक अग्निश्मन अधिकारी अजहर खान ने बताया कि पराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रांसफार्मर के तारों से भिड़ गई थी। सूचना पर अग्निश्मन दल के सदस्य तोलाराम मीणा, विजेन्द्र मीणा, प्रेमनारायण सेन व देवीशंकर आदि मय वाहन के मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाई। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी बुलाकर पराल को उलट-पलट कर पानी की बौछार की गई। वहीं जेईएन बीआर मीणा का कहना है कि उपभोक्ता राहुल प्लास्टिक के ट्रांसफार्मर के तार छू जाने से जम्पर टूट गए, इससे स्पार्किंग होकर आग लग गई थी। उपभोक्ता ने इसकी जानकारी विद्युत निगम को भी दी है।

Published on: