बारां

इंस्टाग्राम पर ज्यादा स्टोरी डालता है इसलिए 5-7 बार घोंप दिए चाक़ू, राजस्थान से आया Crime का अजीबों-गरीब मामला

अंकुश पोटर 19 निवासी सीसवाली ने बताया कि उसके मोबाइल की इंस्टाग्राम आईडी पर सिंह मुसेवाल के नाम की आईडी से मैसेज आया कि और मुझे निचले मोहल्ले की तरफ आने को कहा। मैं अपनी मोटरसाइकिल से निचले मोहल्ले की तरफ गया...
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 2:56 PM IST
Feature image

Baran Crime News: बारां के सीसवाली कस्बे में एक युवक को किसी ने सोशल मीडिया पर मैसेज कर के बुलाया और चाकू का वार कर घायल कर दिया। यह घटना गुरुवार की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाड़ी नदी के पास स्थित हनुमानजी की टेक के नीचे मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजाकर अज्ञात ने युवक को चाकूबाजी कर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कर युवक को कोटा रेफर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

सहायक थाना अधिकारी तुलसीराम पंकज ने बताया कि घायल युवक के पीठ पर पांच व पेट पर दो घाव लगे हैं। सिर पर भी चोट का निशान है। अंकुश पोटर 19 निवासी सीसवाली ने बताया कि उसके मोबाइल की इंस्टाग्राम आईडी पर सिंह मुसेवाल के नाम की आईडी से मैसेज आया कि और मुझे निचले मोहल्ले की तरफ आने को कहा। मैं अपनी मोटरसाइकिल से निचले मोहल्ले की तरफ गया। वहां मुझे एक लड़का मिला, जिसने सफेद शर्ट पहन रखी थी।

मुझे देख वह एक मकान में गया और वहां से लकड़ी लेकर मेरी तरफ आने लगा। यह देखकर वहां से जाने लगा उसने मुझे रोककर लकडी से सिर पर वार किया और जेब से चाकू निकाल कर पीठ व पेट पर करीब 5-7 चाकू मारे। उसने भागते हुए कहा कि तू ज्यादा इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाता है न। उसी कारण तेरा हाल यह हुआ है।

इतना कहकर आरोपी भाग गया। मैंने यह बात मेरे भाई दीपक को फोन कर बताई। इसके बाद मोहल्ले के लोग मुझे अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने धारा 307 में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सहायक थाना अधिकारी तुलसीराम पंकज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आंदोलन की चेतावनी

कस्बे मे हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर प्रजापति समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। श्रीनारायण दास सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जिला कलक्टर के नाम सोजीलाल मीणा वृताधिकारी वृत अन्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि कस्बा निवासी अंकुश पोटर के हमलावर को पुलिस 24 घंटे के अन्दर गिरतार नही करती है। तो सर्व हिन्दू समाज आन्दोलन करेगा।

मामला 307 में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम गठित कर दी गई हैं। थानाधिकारी मांगरोल व साइबर एक्सपर्ट की टीम मुजरिमों को तलाश कर रही है।

सोजीलाल मीणा, वृताधिकारी, अन्ता

Updated on:
20 Dec 2024, 2:56 PM IST
Published on: