बारां

हे भगवान… एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही ले गए शव

बारां जिले के किशनगंज का मामला, वीडियो हुआ वायरल
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2021, 12:35 AM IST
हे भगवान... एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही ले गए शव
हे भगवान... एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही ले गए शव

किशनगंज. अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने की समस्या एक बार फिर उजागर हुई एंबुलेंस के अभाव में एक युवक का शव बाइक पर ही लेकर जाना पड़ा। एंबुलेंस के बारे में पूछा तो अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस खराब होने का हवाला देकर मना कर दिया। युवक के परिजन एंबुलेंस के अभाव में शव बाइक से ही लेकर चले गए। इसका वीडियो अस्पताल में बैठे कुछ युवकों ने बना लिया।
मंगलवार देर शाम किशनगंज अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक बाइक पर युवक को बैठाकर दो लोग पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन ने अस्पताल प्रशासन से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की। लेकिन उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस नहीं है। इसके बाद वे लोग किसी तरह बाइक पर ही शव लादकर ले गए। मृत युवक बांसथूनी निवासी धनराज सहरिया बताया गया है।

शव जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दी जाती है स्वयं परिजनों को ही व्यवस्था करनी होती है। किशनगंज अस्पताल की एंबुलेंस खराब पड़ी है।
डॉ. प्रदीप नामदेव, किशनगंज अस्पताल

अस्पताल में एंबुलेंस की दिक्कत है। मैंने जिले में इंजेक्श, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 15 लाख रुपये दिए हैं। एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए मैंने कह रखा है। एंबुलेंस की व्यवस्था जरूर करवाएंगे।
निर्मला सहरिया, विधायक किशनगंज

Published on: