Indira Rasoi Closed In Baran : कस्बाथाना (बारां)। कस्बाथाना में जरूरतमंद लोगों के लिए संचालित इंदिरा रसोई को बंद कर दिया गया है। यहां पर काम करने वाले स्टाफ को 4 महीने का वेतन नहीं मिला तो लोगों ने काम छोड़ दिया। इसलिए रसोई को बंद करना पड़ा। इस कारण शुक्रवार को जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है।
Indira Rasoi Closed In Baran : कस्बाथाना (बारां)। कस्बाथाना में जरूरतमंद लोगों के लिए संचालित इंदिरा रसोई को बंद कर दिया गया है। यहां पर काम करने वाले स्टाफ को 4 महीने का वेतन नहीं मिला तो लोगों ने काम छोड़ दिया। इसलिए रसोई को बंद करना पड़ा। इस कारण शुक्रवार को जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पूराना बस स्टैंड पर शुरू हुई इंदिरा रसोई में आठ रुपए में भोजन मिलता था।
यहां पर प्रतिदिन लोग खाना खाते थे, लेकिन उड़ान राजीविका महिला सर्वांगीण विकास की ओर से रसोई घर में कार्यरत कर्मचारियों को 4 माह का भुगतान नहीं करने पर सभी कर्मचारी यहां से काम छोड़कर चले गए, जिसके चलते रसोई घर की सुविधा आमजन के लिए बंद करनी पड़ी।
रसोई बंद होने की यह वजह बताई मैनेजर ने उड़ान राजीविका महिला सर्वांगीण विकास कलस्टर मैनेजर सुशीला मेहता ने बताया कि रसोईघर में कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन 4 माह का मानदेय का भुगतान नहीं होने की वजह से कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं, लिहाजा यहां पर ताला लग चुका है।
'इंदिरा रसोई पेमेंट के चलते बंद करने की कोई जानकारी इन्होंने नहीं दी है। इनके मानदेय के बिल फॉरवर्ड हो चूके हैं। टेक्निकल प्राब्लम है, इनका भुगतान हो जाएगा और मैं दिखाती हूं क्या मामला है।' कृष्णा शुक्ला, सीईओ, जिला परिषद बारां