बारां

Iran-Israel War: ‘होटल से सुने धमाके…’, राजस्थान के 2 व्यापारियों के लिए ट्रिप बनी मुसीबत, पत्नी संग दुबई में फंसे, ऐसे मनानी पड़ी होली

US-Israel vs Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अचानक बदले हालातों ने राजस्थान के दो व्यापारियों की दुबई ट्रिप को मुसीबत में बदल दिया। फ्लाइट रद्द होने के कारण वे पत्नी सहित दुबई में ही फंस गए और होटल में रहने को मजबूर हैं।

2 min read
Mar 05, 2026
Baran Businessman
परिवार संग व्यापारी की फोटो: पत्रिका

Rajasthan's Businessman Stranded In Dubai: 5 दिन के तय प्रोग्राम में दुबई घूमने गए कस्बे के व्यापारी नरेन्द्र खंडेलवाल और नवल गर्ग परिवार सहित वहीं अटक गए। अचानक से बने ईरान-इजरायल युद्ध के हालातों के बाद केंसिल हुई फ्लाइट ने होटल में कैद रहने को मजबूर कर दिया। ऐसे में अब अपना समय होटल में गुजारना भी महंगा पड़ रहा है। होली का पर्व भी परिजनों एवं रिश्तेदारों से मोबाइल पर ऑनलाइन ही मनाया।

परिवार संग व्यापारी की फोटो: पत्रिका

वाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को हवाई जहाज से दुबई पहुंचे थे। वहां शारजाह, अबू धाबी और दुबई घूमने के बाद 1 मार्च को वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन 28 फरवरी को उनको फ़्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली थी। ऐसे में होटल को चैक आउट करने के बाद दूसरी होटल बुक कराने के लिए परिचितों की मदद लेनी पडी।

सुनाई दिए धमाके - नवल गर्ग ने बताया कि हालांकि यहां पर युद्ध का ज्यादा असर नहीं दिखा, सामान्य हालात नजर आए। हां एकाध बार धमाके सुने और सड़कों पर एहतियातन चहल पहल कम दिखी। बाकी जनजीवन सामान्य चल रहा। परिजनों से बराबर सम्पर्क बनाए हुए हैं।

परिवार संग व्यापारी की फोटो: पत्रिका

होटल में गुजार रहे दिन

वापसी से ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द होने के कारण होली के त्योहार गांव में आकर मनाने की इच्छा पूरी नही हुई है। ऐसे में अब दुबई के एक होटल में ही समय गुजार रहे हैं। आशा जताई है कि सब सामान्य होगा और वापस सकुशल वतन को लौट आएंगे। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद नहीँ मिली है।

Published on:
05 Mar 2026 12:42 pm