11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baran Mandi News: अंता मंडी में नए लहसुन की नीलामी शुरू, बारां में 6 दिन बाद कल से शुरू होगा कारोबार

Baran Mandi Update: दीपावली अवकाश के बाद अंता मंडी में नए लहसुन की नीलामी शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 100 कट्टों की आवक हुई और भाव 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे। वहीं, बारां मंडी में गुरुवार से कारोबार शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 6:44 PM IST

Baran Mandi

Baran Mandi: कृषि उपज मंडी के नीलामी स्थल पर लगी धान की ढेरियां। फोटो-पत्रिका

बारां। दीपावली अवकाश के बाद हाड़ौती की कृषि मंडियों में कारोबार की रौनक लौटने लगी है। अंता कृषि उपज मंडी में बुधवार से कृषि जिंसों की नीलामी शुरू हो गई। इसके साथ ही नए लहसुन की नीलामी का भी शुभारंभ हुआ। वहीं, बारां कृषि उपज मंडी में छह दिन के अवकाश के बाद गुरुवार, 12 नवंबर से कारोबार फिर शुरू होगा। मंडी में पहले दिन शुभ मुहूर्त में गणेश पूजन के बाद धनिए की नीलामी कराई जाएगी।

अंता मंडी में नए लहसुन की पहली नीलामी के दौरान करीब 100 कट्टों की आवक हुई। मुहूर्त में लहसुन के भाव 5 हजार रुपए से लेकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। अच्छे भाव मिलने से किसानों और व्यापारियों में उत्साह नजर आया। ग्रेन मर्चेंट सोसायटी के अध्यक्ष अनूप कुमार चित्तौड़ा ने बताया कि मंडी में नए लहसुन की नीलामी शुरू कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में लहसुन मंडी में लाने की अपील की, ताकि उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शुभ मुहूर्त में की गई नीलामी

मुहूर्त की नीलामी में व्यापारी भुवनेश कुमार मंगल, पृथ्वीराज नागर, रमेश कुमार पंजाबी, मनोज कुमार और हेमराज शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने लहसुन की खरीद की। नए लहसुन की नीलामी शुरू होने के बाद आने वाले दिनों में मंडी में इसकी आवक बढ़ने की उम्मीद है।

बारां मंडी में धनिए से होगी शुरुआत

उधर, बारां कृषि उपज मंडी में दीपावली के छह दिन के अवकाश के बाद गुरुवार को फिर से नीलामी शुरू होगी। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी के अनुसार, सुबह मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित शिव-गणेश मंदिर में विधि-विधान से गणेशजी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सुबह 10:45 बजे शुभ मुहूर्त में सबसे पहले धनिए की नीलामी होगी। फिर अन्य कृषि जिंसों की बोली लगाई जाएगी।

मंडी में कृषि जिंसों की लगी ढेरियां

मंडी में कारोबार शुरू होने से पहले ही बुधवार दोपहर से जिंसों की आवक शुरू हो गई थी। शाम तक धान की आवक से प्लेटफॉर्म नंबर पांच भर गया। वहीं, मक्का की आवक के चलते कई शेड और नीलामी स्थल भी भर गए। ऐसे में गुरुवार को कारोबार शुरू होने के साथ मंडी में किसानों और व्यापारियों की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें :