बारां

चोरी-छिपे बेच रहे थे कचोरी-समोसे, प्रशासन ने गरीबों में बंटवा दिए

छबड़ा में तहसीलदार ने दी अनोखी सजा

less than 1 minute read
May 29, 2021
चोरी-छिपे बेच रहे थे कचोरी-समोसे, प्रशासन ने गरीबों में बंटवा दिए

छबड़ा. तहसीलदार जतिन दिनकर टीम के साथ कस्बे की गाडिय़ा लुहारों की बस्ती में कचोरी-समोसे बांटते दिखे तो हर कोई अचरज में पड़ गया। सुबह-सुबह नाश्ते में कचोरी-समोसे पाकर जरूरतमंद परिवार खुश हो गए। किसी को यह समझ में नहीं आया कि आखिर तहसीलदार क्यों कचोरी-समोसे बांट रहे हैं। पूरा मामला तब खुला जब गाइडलाइन का उल्लंघन कर कस्बे के कुछ रेस्टोरेंट संचालक कचोरी-समोसे बेच रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह सुबह तहसीलदार ने कस्बे में तीन जगह छापा मारा। तहसीलदार ने इन कचोरी-समोसा बेच रहे लोगों को फटकार भी लगाई। विशेष बात यह रही कि तहसीलदार द्वारा इन दुकानदारों से जुर्माना न वसूल कर मौके पर मिले 200 से अधिक कचोरी-समोसे जप्त किए। बाद में इन्हें गरीब बस्तियों एवं जरूरतमंद गाडिय़ा लुहारों को बंटवा दिया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए तो हमने कई बार लोगों को और दुकानदारों को देखा है। पर उल्लंघन करते पाए जाने पर इस तरह का मामल शायद ही पहले कभी सामने आया हो।

Updated on:
29 May 2021 12:13 am
Published on:
29 May 2021 12:04 am
Also Read
View All