बारां

ईवीएम से कल निकलेगा झालावाड़-बारां सांसद का फैसला

लोकसभा चुनाव के लिए देश में मतदान का अंतिम चरण पूरा होते ही अब मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर वैसे तो सात प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दुष्यंत ङ्क्षसह व कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया के बीच ही है। मंगलवार सुबह 8 बजे सबसे पहले आरओ को प्राप्त होने वाले ईटीपीबी को मतगणना में शामिल किया जा सकेगा। प्री-काउंङ्क्षटग के लिए अलग से कक्ष स्थापित किए हैं। साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी।

2 min read
Jun 02, 2024
लोकसभा चुनाव के लिए देश में मतदान का अंतिम चरण पूरा होते ही अब मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर वैसे तो सात प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दुष्यंत ङ्क्षसह व कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया के बीच ही है। मंगलवार सुबह 8 बजे सबसे पहले आरओ को प्राप्त होने वाले ईटीपीबी को मतगणना में शामिल किया जा सकेगा। प्री-काउंङ्क्षटग के लिए अलग से कक्ष स्थापित किए हैं। साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी।

बारां/झालावाड़.लोकसभा चुनाव के लिए देश में मतदान का अंतिम चरण पूरा होते ही अब मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर वैसे तो सात प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दुष्यंत ङ्क्षसह व कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया के बीच ही है। मंगलवार सुबह 8 बजे सबसे पहले आरओ को प्राप्त होने वाले ईटीपीबी को मतगणना में शामिल किया जा सकेगा। प्री-काउंङ्क्षटग के लिए अलग से कक्ष स्थापित किए हैं। साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी।

मतगणना से पहले सभी सीयू, वीवीपैट मशीनों और संबंधित दस्तावेज को स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर काउंङ्क्षटग हॉल तक लाने और मतगणना पश्चात वापस ले जाने की कार्रवाई की निर्बाध सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। इस अवधि की सीसीटीवी कवरेज उमीदवार अथवा उनके एजेंट मतगणना हॉल में मॉनिटर पर देख सकेंगे। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री सीसीटीवी या वीडियोग्राफी से दिनांक और समय की मोहर के साथ कवरेज की जाएगी। संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 30 हजार 525 मतदाता है। इनमें से 7 लाख 60 हजार 194 पुरूषों ने तथा 6लाख 55 हजार 210 महिलाओं ने तथा 16 थर्ड जेंडर ने मतदान किया। वहीं पूरे संसदीय क्षेत्र में करीब 6 लाख 15 हजार 105 लोगों ने मतदान में कोई रूचि नहीं दिखाई।

बारां में परिणामों का होगा लाइव प्रसारण

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के परिणामों को बारां में लाइव दिखाने के लिए भाजपा द्वारा व्यवस्था की जा रही है। भाजपा मीडिया विभाग के राजेन्द्र शर्मा तथा दिलीप चौबे नेे बताया कि चुनाव परिणामों की ताजा जानकारी के लिए बारां शहर में सांसद कार्यालय के समक्ष बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके लिए सोमवार शाम तक बड़ा शामियाना लगाकर बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए बारां क्षेत्र के नियुक्त किए गए मतगणना एजेन्ट सोमवार शाम को झालावाड़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का निरीक्षण कर लिया गया है।सभी व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को मतगणना कक्षों सहित अन्य कक्षों में गर्मी से बचाव के लिए एसी, कुलर व ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए है। 21 से लेकर 24 तक रांउड होंगे। मतगणना की वीडियो रिकॉङ्क्षडग होगी।
अजय राठौड़, निर्वाचन अधिकारी, झालावाड़

Also Read
View All

अगली खबर