बारां

पन्द्रह दिन पहले हुई थी युवती की शादी,फिर ऐसा क्या हुआ …पढिए सबसे पहले

पन्द्ह दिन पहले तो युवती ने खुशी-खुशी ब्याह रचाया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि पीहर आने के बाद से वह नजर ही नहीं आ रही।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 8:22 PM IST
Blind murder cases in rajasthan,Special murder cases in rajasthan,Murder cases in baran,Open and shut murder cases in baran,Baran police murder cases,Rajasthan patrika,Baran patrika,Latest news in baran,
murder

पन्द्ह दिन पहले ही तो युवती ने खुशी-खुशी ब्याह रचाया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि पीहर आने के बाद से वह नजर ही नहीं आ रही। राजस्थान में इस तरह के क्राइम लगातार हो रहे हैं। बारां जैसे जिले में भी इस तरह की घटनाएं पुलिस के लिए पहेली बनी हुई हैं। कोटा रोड स्थित अग्रसेन कॉलोनी से मंगलवार को यह विवाहिता लापता हो गई। विवाहिता के परिजनों की ओर से शहर के तालाब पाड़ा क्षेत्र निवासी एक युवक पर डरा धमकाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि विवाहिता युवती की शादी करीब एक पखवाड़ा पूर्व कोटा जिले में हुई थी। ससुराल से लौटने के बाद युवती घर पर ही थी। मंगलवार रात को वह घर से बिना बताए निकल गई। बाद में बुधवार को परिजनों ने बजरंगदल के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने पहुंचकर तालाब पाड़ा निवासी बिट्टू मंसूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

किया प्रदर्शन
परिजनों की सूचना पर महिला पुलिस थाने पहुंचे बजरंगदल के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कुछ देर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत किया। इस दौरान विहिप जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत व सीताराम सोनी, बजरंगदल के गोविन्द नामा, देवेश दुबे एवं किशनु शर्मा आदि मौजूद थे।

कटारिया आज बारां आएंगे

बारां व झालावाड़ जिले के अधिकारियों की लेंगे बैठक
बारां. प्रदेश के गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर बारां पहुंचेंगे। यहां गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बारां व झालावाड़ जिले के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर दोनों जिलों की कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
फिलहाल जिला पुलिस को उनका अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। तैयारियों के तहत मंगलवार शाम को कोटा रेंज आईजी विशाल बंसल भी यहां पहुंचे थे। उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था एवं लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली तथा रेंज स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की।

Published on: