बारां

मिड-डे-मील योजना के हालात, बहाने बना देते हैं पर मैसेज नहीं देते,मिल चुका है 16  को नोटिस 4  हो चुके एपीओ

बारां. चार संस्था प्रधानों को एपीओ करने और १६ को नोटिस जारी करने के बावजूद संस्था प्रधान प्रतिदिन मिड डे मील योजना का एसएमएस नहीं कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 6:33 PM IST
स्कूलों की दीवारों पर होगा 'ज्ञान का दर्शन,  रंगबिरंगे चित्र, चटपटी कहानियां, साहित्य व पुराने समाचार पत्र बनेंगे माध्यम
school

बारां. चार संस्था प्रधानों को एपीओ करने और १६ को नोटिस जारी करने के बावजूद संस्था प्रधान प्रतिदिन मिड डे मील योजना का एसएमएस नहीं कर रहे हैं। ऐसे 244 सरकारी स्कूल है।अतिरिक्त जिला पोषाहार प्रभारी रमेश पंकज का कहना है कि जिले मेें 1 हजार 310 सरकारी स्कूलों व मदरसों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन मिड डे मील परोसा जाता है।
छात्र-छात्राओं को पोषाहार परोसने के बाद प्रतिदिन मिड डे मील आयुक्तालय को एसएमएस भेजना पड़ता है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने संस्था प्रधानों को कह रखा है। किन्हीं कारणों से पोषाहार परोसने के बाद एसएमएस नहीं भेज सकते हैं तो वे बाद में रात 12 बजे तक भेज दें लेकिन जिले में औसतन प्रतिदिन 244 स्कूलों के संस्था प्रधान व मदरसे एसएमएस नहीं भेजते हैं। उधर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो संस्था प्रधान प्रतिदिन एसएमएस नहीं भेजते हंै। उन पर कार्रवाई संभव है।
बनाते हैं बहाने
मिड डे मील का एसएमएस नहीं करने वाले ज्यादातर संस्था प्रधान नेटवर्क नहीं आने का बहाना बनाते हैं।
ऐसे में उन्हें घर जाकर भी एसएमएस नहीं करने का कारण पूछा जाता है तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता है।
& मिड डे मील का एसएमएस नहीं करने वाले संस्था प्रधानों पर कार्रवाई की जाती है। पूर्व में भी 4 संस्था प्रधानों को एपीओ व 16 को नोटिस दिया जा चुका है।
राधेश्याम जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, बारां
किसान पंचायत की बैठक
किशनगंज. किसान महापंचायत की तहसील बैठक अध्यक्ष छीतर सिंह हाड़ा की अध्यक्षता में तहसील परिसर में हुई। इसमें समर्थन मूल्य पर खरीदे गए उड़द का बकाया भुगतान अब तक नहीं होने से बैंकों का पैनल्टी ब्याज से बचाने के लिए बैंकों की ऋण वसूली ३० जून तक स्थगित करने की मांग की गई। गिरदावरी नकल के नहीं मिलने तक जमाबंदी के आधार पर खरीद के लिए पंजीयन करने, पेयजल समस्याग्रस्त गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति करने, नहरों के अधूरे काम पूरे करने आदि मांगे की गई। संभाग प्रभारी सत्यनारायण सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रतापचन्द्र शर्मा, महामंत्री ओमप्रकाश नागर, नगर अध्यक्ष हरिशंकर सनोठिया आदि थे।

Published on: